{"_id":"6797e132b1e9c7353e04219a","slug":"electricity-will-be-off-for-6-hours-today-hisar-news-c-21-hsr1020-553120-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मरम्मत कार्य के चलते आज 6 घंटे बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मरम्मत कार्य के चलते आज 6 घंटे बंद रहेगी बिजली
Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बिजली निगम की ओर से 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 केवी फीडर दुर्गा काॅलोनी और 11 केवी फीडर अर्बन एस्टेट को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जाएगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी ने बताया कि इसके चलते अर्बन एस्टेट, दुर्गा कॉलोनी के कुछ हिस्से में बिजली बंद रहेगी।
हिसार-लुधियाना समेत चार ट्रेनें 15 फरवरी तक रद्द
हिसार। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड के मध्य स्थित लुधियाना यार्ड में प्लेटफार्म नंबर 6 व 7 पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 54603, हिसार-लुधियाना 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54604, लुधियाना-चूरू 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54605, चूरू-लुधियाना और ट्रेन संख्या 54606, लुधियाना-हिसार ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। उपरोक्त ट्रेनें 15 नवंबर से 28 जनवरी तक रद्द किया गया था, लेकिन अब 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी।