फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   electricity user now report complain 24 hour in BSK

बिजली उपभोक्ता 24 घंटे शहर के बीएसके में दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Thu, 04 May 2017 11:30 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Thu, 04 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को बिजली की शिकायत दर्ज कराने के लिए अब गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला स्तर पर बिजली सुविधा केंद्र शुरू कर दिया है, जिसके दो हेल्पलाइन नंबर पर उपभोक्ता 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।      
विज्ञापन


बिजली निगम के उपभोक्ताओं को किसी तरह की शिकायत दर्ज करनी हो तो बड़ी परेशानी रहती थी। उपभोक्ताओं को बिजली निगम के टोल फ्री नंबर के जरिये शिकायत देनी होती थी। गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर में यह शिकायत सुनी जाती थी। यहां टोल फ्री लंबे समय तक व्यस्त रहता था। जिस कारण उपभोक्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब उपभोक्ताओं को शिकायत कराने के लिए राजगढ़ रोड स्थित निगम कार्यालय में बिजली सुविधा केंद्र खोल दिया गया है, जिसमें दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सभी शिकायतों को कंप्यूटर में रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया जाएगा। साथ ही यह भी रिकॉर्ड किया जाएगा कि शिकायत कितने समय में हल हुई। शिकायत केंद्र का नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किया गया है। यहां एक जूनियर इंजीनियर के अलावा छह अन्य कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। बिजली निगम के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीएसके को वीरवार से शुरू कर दिया है।      
विज्ञापन


 इन नंबर पर करें शिकायत...      
8816888978, 8816888979      
लिखित शिकायत भी लेंगे  
अगर उपभोक्ता चाहें तो राजगढ़ रोड स्थित कार्यालय में लिखित या मौखिक शिकायत भी दे सकेंगे। उपभोक्ताओं के लिए यहां रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें उपभोक्ता का फीडबैक भी दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed