फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elective subjects not updated on MIS portal in 476 government schools of the state

Hisar News: प्रदेश के 476 सरकारी स्कूलों में ऐच्छिक विषय एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं

Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elective subjects not updated on MIS portal in 476 government schools of the state
हिसार। परीक्षाओं की तिथि नजदीक होने के बावजूद प्रदेश में 476 सरकारी स्कूलों के 22,464 विद्यार्थियों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट ही नहीं है। इस वजह से ऐच्छिक विषय फाइन आर्ट, संस्कृत, उर्दू, संगीत, राजनीति शास्त्र, पंजाबी और ड्राइंग वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के समक्ष संकट पैदा हो गया है। फरवरी व मार्च में परीक्षाएं शुरू होने वाली है। हैरानी की बात यह है कि जनवरी माह में शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारियों को इसकी याद आई है।
विज्ञापन

एमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड नही होने की मुख्य वजह तकनीकी खामियां है। क्योंकि बीते तीन से चार साल में एमआईएस पोर्टल की त्रुटियाें ने शिक्षकों को परेशान कर रखा है। यहां तक की निदेशालय की आईटी सेल भी एमआईएस पोर्टल पर आई तकनीकी खामियों का स्थायी समाधान करने में हमेशा से ही नाकाम साबित हुई है, जिसके चलते कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को भी समाधान करने की कमान खंड स्तर पर सौंपी गई थी, लेकिन यह योजना भी ज्यादा काम नहीं आई। नतीजतन आज तक शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक एमआईएस पोर्टल पर आई तकनीकी खामियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

डाटा अपलोड नहीं होने के कारण ये होंगी परेशानियां
अगर डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं है तो प्रदेश में कितने सरकारी स्कूलों में ऐच्छिक विषय चल रहे हैं। इनमें कितने विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। किस ऐच्छिक विषयों के कितने विद्यार्थी हैंं, कितने प्रश्नपत्र छपवाने होंगे और कितने स्कूलों के कमरों में सीट की व्यवस्था करानी है इस बारे में जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं हो पाएगा। इससे परीक्षा का संचालन कराने वालों के समक्ष मुसीबत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं हैं इन स्कूलों के नाम
जिला - स्कूलों की संख्या - कक्षा 6 से 12वीं तक विद्यार्थियों की संख्या
- अंबाला - 31 - 2191
- भिवानी - 23 - 2365
- चरखी दादरी - 1 - 2
- फरीदाबाद - 25 - 620
- फतेहाबाद - 28 - 1052
- गुरुग्राम - 20 - 309
- हिसार - 42 - 2066
- झज्जर - 11 - 460
- जींद - 12 - 202
- कैथल - 5 - 84
- करनाल - 48 - 2430
- कुरुक्षेत्र - 52 - 2529
- महेंद्रगढ़ - 9 - 135
- नूंह - 63 - 4562
- पलवल - 3 -3
- पंचकूला - 8 - 20
- पानीपत - 7 - 80
- रेवाड़ी - 7 - 8
- रोहतक - 16 - 622
- सिरसा - 20 - 268
- सोनीपत - 3 - 4
- यमुनानगर - 42 - 2452
- कुल - 476 -22464

डीईओ की तरफ से पत्र मिला है, जिसमें खंड अनुसार ऐसे स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है, जिनमें ऐच्छिक विषय एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं है और न ही विद्यार्थी पोर्टल पर अपलोड है। क्लस्टर हेड व स्कूल मुखिया को आदेश दिए हैं कि वे एमआईएस पोर्टल पर ऐच्छिक विषय व उनमें विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करें। अन्यथा परीक्षाओं में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- विजेंद्र सिंह, हिसार प्रथम ब्लॉक, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed