फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elections of Municipal Corporation and Adampur Municipality will be held this year, officials should prepare

Hisar News: इसी साल होंगे नगर निगम और आदमपुर नगरपालिका के चुनाव, तैयारी रखें अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elections of Municipal Corporation and Adampur Municipality will be held this year, officials should prepare
हिसार। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि नगर निगम और आदमपुर नगरपालिका के चुनाव इसी साल कराए जाएंगे। संबंधित अधिकारी अपनी पूरी तैयारी रखें। मतदाताओं सूचियों को अपडेट करने का काम समय पर पूरा कराएं।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीसी उत्तम सिंह, निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, हांसी की पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत तथा नगराधीश राजेश खोथ उपस्थित रहे। राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूरक सूचियों का समय पर प्रकाशन कराया जाए। मतदाता जागरूकता अभियान समय-समय पर चलना चाहिए। कॉलेजों में युवाओं के वोट बनाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएं। मतदाता को उसके अधिकार की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि इस साल हिसार नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। अधिकारी समय पर चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें। वार्डबंदी, आरक्षण, चेयरमैन के लिए ड्रॉ को लेकर समय पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं। आदमपुर नगर पालिका बन चुकी है। आदमपुर पालिका के चुनाव के लिए वार्डबंदी की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची तैयार होंगी। इसके बाद ड्रॉ निकाला जाएगा। इसी साल आदमपुर विधानसभा के चुनाव भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed