{"_id":"9262f404a83c722c2139885b82ed3d80","slug":"election-offices-reopen-in-villeges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में फिर से खुलने लगे चुनाव कार्यालयों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में फिर से खुलने लगे चुनाव कार्यालयों के ताले
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव आयोग अलर्ट हो गया है। आयोग की ओर से पंचायत विकास विभाग को चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग ने चुनाव से जुड़े रिकॉर्ड को फिर से तैयार करना शुरू कर दिया है। चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
सितंबर महीने में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया पर प्रतिबंध लगा दिया था। वीरवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह प्रतिबंध समाप्त हो गया।
विज्ञापन
ऐसे में नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य चुनाव आयोग अदालत के फैसले के बाद फिर से सक्रिय हो गया है। आयोग की ओर से चुनाव को लेकर शेड्यूल तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
शेड्यूल जारी करने से पहले आयोग ने पंचायत विकास विभाग को सतर्क किया है। प्रदेश भर के जिला पंचायत विकास अधिकारियों को ई-मेल के जरिये निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देशों में अधिकारियों को चुनाव के लिए तैयार होने का संदेश दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर से मिले निर्देश के बाद अधिकारियों ने चुनाव संबंधी रिकॉर्ड निकाल लिया है।
चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की लिस्ट की जांच शुरू कर दी है। चुनाव शेड्यूल जारी होते ही कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त कर दिया जाएगा।
हिसार जिले में पहले चरण में हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय और नारनौंद खंड के लिए नामांकन लिए जा चुके हैं। इन नामांकनों की छंटनी की जानी बाकी है।
नई शर्तों को पूरा न करने वालों के नामांकन रद किए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे।
दूसरे चरण के नामांकन के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा अग्रोहा खंड के लिए नामांकन होंगे। इसके लिए खंड स्तर पर नामांकन लिए जाएंगे।
तीसरे चरण में उकलाना, बरवाला, आदमपुर खंड में चुनाव तय किए गए थे। अब निर्वाचन कार्यालय की ओर से शेड्यूल जारी होने का इंतजार है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह चुनाव का शेड्यूल घोषित हो सकता है।
राज्य चुनाव कार्यालय की ओर से मैसेज आया है, जिसमें पंचायत चुनाव के लिए वार्मअप होने का संदेश है। हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शेड्यूल घोषित होते ही अपना काम शुरू कर देंगे।
नरेश पंकज, डीडीपीओ, हिसार
चुनाव कार्यालयों के ताले खुलने शुरू
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गांवों में फिर से हलचल शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर पंच, सरपंच, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों ने तीन महीने से बंद पडे़ चुनाव कार्यालयों के ताले खोलने शुरू कर दिए हैं।
शेड्यूल जारी होते ही गांवों फिर से माहौल गर्म हो जाएगा। मंद हुआ चुनाव प्रचार फिर से गति पकडे़गा।