फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election observers inspected counting centres, strong rooms

Hisar News: चुनाव पर्यवेक्षकों ने मतगणना केंद्रों, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Election observers inspected counting centres, strong rooms
हिसार। चुनाव पर्यवेक्षक गोपाल चंद और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया ने वीरवार को महावीर स्टेडियम स्थित मतगणना केंद्रों, स्ट्रांग रूम तथा पोस्टल बैलेट गणना केंद्र का निरीक्षण कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान एआरओ, चुनाव तहसीलदार जगदीप मान सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक गोपाल चंद ने मतगणना केंद्रों, स्ट्रांग रूम और पोस्टल बैलेट गणना केंद्रों पर किए गए तमाम प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्रों पर बिजली, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे इत्यादि सुविधाएं का जायजा लिया और कहा कि जिन मतगणना केंद्रों के बाहर रैंप की सुविधा नहीं है, वहां पर तुरंत रैंप बनवाए जाएं। मतगणना का राउंड वाइज परिणाम दिखाने के लिए मतगणना केंद्रों के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी कर्मियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक फेस्टिलिटेशन सेंटर स्थापित करवाया जाएगा। जो चुनावी कर्मी विधानसभा क्षेत्र से बाहर के मतदाता हैं, वह अपना मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से कर सकते हैं और जो मतदाता विधानसभा क्षेत्र के हैं वे ईडीसी द्वारा मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया ने सामान्य पर्यवेक्षक गोपाल चंद को अवगत करवाया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कैमरों द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से मतदान केंद्रों पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना केंद्रों के बाहर मोबाइल शौचालय स्थापित करवाने के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल के लिए सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। मतगणना केंद्रों के आसपास जहां कहीं भी सीवरेज लाइनों के खुले होल हैं वहां पर ढक्कन लगवाए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतगणना के दिन मतदान केंद्रों के आसपास पानी का छिड़काव अवश्य करवाया जाए ताकि धूल इत्यादि न उड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed