फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Election arrangements reviewed

Hisar News: डीसी ने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी प्रबंधों का लिया जायजा

Thu, 05 Sep 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Election arrangements reviewed
नारनौंद में चुनाव प्रबंधों का जायजा लेते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया। - फोटो : नारनौंद में चुनाव प्रबंधों का जायजा लेते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया।
नारनौंद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बुधवार को जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन पांच सितंबर से लिए जाएंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 12 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। 16 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपए है यानि चुनाव में उम्मीदवार 40 लाख रुपए तक राशि खर्च कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव को लेकर किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के उपरांत बताया कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करवाये गए है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से कड़े प्रबंध किए गए हैं, पर्याप्त पुलिस पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, रिटर्निंग अधिकारी कुलभूषण बंसल, नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी मोहित महराणा, बरवाला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. वेद बैनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed