फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elderly people will be able to have darshan of Shri Ramlala for free by airplane

Hisar News: मुफ्त में हवाई जहाज से श्रीरामलला के दर्शन कर सकेंगे बुजुर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly people will be able to have darshan of Shri Ramlala for free by airplane
 अंजनी कुमार खारियावाला।
हिसार। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मुफ्त में हवाई यात्रा कर अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कर सकेंगे। अग्रसेन भवन ट्रस्ट ने प्रत्येक शुक्रवार को पांच बुजुर्गों को अयोध्या की मुफ्त यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को पहले ही दिन 125 बुजुर्गों ने हवाई यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया।
विज्ञापन

अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने दावा किया कि बुजुर्ग यात्रियों के टिकट बन चुके हैं और उनके मोबाइल पर टिकटें भेजी जा रही हैं। चयनित पहले पांच बुजुर्ग 9 मई को सुबह 8:30 बजे अग्रसेन भवन पहुंचेंगे। यहां से उन्हें गाड़ी में एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। सुबह 10:35 बजे अयोध्या के लिए फ्लाइट है। अयोध्या जाने व रविवार यानी 11 मई को वापस हिसार आने का टिकट निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

9053055502 पर करा सकेंगे पंजीकरण
60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को अयोध्या की मुफ्त हवाई यात्रा करनी है तो अग्रसेन भवन कार्यालय या मोबाइल नंबर 9053055502 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नाम, फोन नंबर, पता, उम्र और आधार कार्ड की कॉपी व्हाट्सएप करने के बाद एक कॉल पर ही टिकट बुक हो जाएगी। बुकिंग के बाद टिकट संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। जो पहले रजिस्ट्रेशन करवाएगा, उसका टिकट पहले बुक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
यात्रा की प्रमुख विशेषताएं

- प्रत्येक सप्ताह 5 बुजुर्गों को हवाई जहाज से अयोध्या भेजा जाएगा।
- आने व जाने का कोई किराया नहीं लगेगा।
- लाभार्थियों की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

- पंजीकरण के लिए महाराजा अग्रसेन भवन, हिसार में संपर्क कर सकते हैं।
- पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।
--------------------------
60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अयोध्या आने व जाने का टिकट मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। हर सप्ताह शुक्रवार के दिन पांच बुजुर्गों को अयोध्या जाने व रविवार को वापस हिसार आने का टिकट दिया जाएगा। - अंजनी कुमार खारियावाला, प्रधान, अग्रसेन भवन ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed