{"_id":"695a7c3bd9f91507630b8fea","slug":"elderly-man-murdered-in-kaimari-village-in-hisar-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: कैमरी गांव में बुजुर्ग की हत्या, ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: कैमरी गांव में बुजुर्ग की हत्या, ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट
Sun, 04 Jan 2026 08:12 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:12 PM IST
सार
हिसार के कैमरी गांव में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
हिसार जिले के कैमरी गांव में बुजुर्ग जगदीश की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर मृतक के बेटे के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब गांव की एक गली में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर जगदीश अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान हमलावरों ने गुस्से में आकर जगदीश पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट उनके पेट में लगी। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।