फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   education

आउटसाइडर छात्रा कॉलेज में आकर बना रही थी वीडियो, प्राचार्य ने फोन छीना तो छात्राओं ने रोड जाम किया

Fri, 20 Sep 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
education
38 - धरना देकर विरोध जतातीं एफसी कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : Hisar
एफसी गर्ल्स कॉलेज में वीरवार को एक आउटसाइडर लड़की द्वारा छात्राओं की वीडियो बनाए जाने के मामलेे के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्राएं नारेबाजी करती हुईं डीएन कॉलेज रोड पर धरने बैठ गईं और रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क से लेकर कॉलेज तक हंगामा मचा रहा। मौके पर पहुंची दूर्गा शक्ति पुलिस और शिक्षिकाओं के साथ पहुंची कॉलेज प्राचार्या ने छात्राओं से उनकी विभिन्न मांगों को लेकर बात की और उन्हें समझाया।
विज्ञापन

दरअसल मामले की शुरुआत मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर हुई थी। कॉलेज की एक छात्रा के साथ आई एक आउटसाइडर लड़की अन्य छात्राओं की वीडियो बना रही थी। कुछ छात्राओं ने इस पर एतराज जताया और बात प्राचार्य तक पहुंच गई। प्राचार्य ने मौके पर पहुंचकर लड़की का मोबाइल छीन लिया। इसके कुछ देर छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने कॉलेज की छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया है। इसके बाद सुबह नौ से एक बजे तक कॉलेज का गेट बंद रखे जाने, पानी, बिजली की विभिन्न समस्याओं के साथ छात्राएं प्रदर्शन करती हुईं कॉलेज के गेट से बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने कहा कि कॉलेज को स्कूल बना रखा है। तीन-चार दिन से कॉलेज में नौ से एक बजे तक गेट बंद रखा जाता है और किसी छात्रा को बाहर नहीं जाने दिया जाता। वहीं, कॉलेज में बिजली और पानी की किल्लत रहती है। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य व अन्य शिक्षिकाओं ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया।
विज्ञापन

बाहर की लड़की कॉलेज में आकर वीडियो नहीं बना सकती : प्राचार्य
एफसी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनीता सहरावत ने कहा कि कोई बाहर की लड़की या अन्य कॉलेज में आकर वीडियो नहीं बना सकती। ऐसा नहीं है कि कॉलेज की छात्राओं को मोबाइल रखना अलाउड नहीं है, लेकिन मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। साइलेंट जेनरेटर है इसलिए बिजली की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर सहित कुछ चीजों को हम जेनरेटर से नहीं चलाते, इसलिए लाइट न होने के कारण हो सकता है कभी पानी ठंडा न रहा हो। हम इसका भी समाधान करेंगे। रही बात गेट की तो कॉलेज में दो गेट हैं, जिनका डीएन कॉलेज की छात्राएं एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में इस्तेमाल करती हैं। दिन के समय नौ से साढ़े 12 बजे तक छात्राओं को बाहर नहीं जाने दिया जाता, ताकि सभी कक्षाएं सुचारु रूप से चलती रहें। अब इसका समय कुछ कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed