फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ED seizes 1.25 crore car, 26 lakh cash, hard disk, mobile, bank documents

Hisar News: ईडी ने सवा करोड़ की कार, 26 लाख कैश, हार्ड डिस्क, मोबाइल, बैंक दस्तावेज जब्त किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
ED seizes 1.25 crore car, 26 lakh cash, hard disk, mobile, bank documents
हिसार। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत अवैध खनन को लेकर भिवानी- हिसार की गोवर्धन माइंस एंड मिनरल्स, मैसर्ज सुंदर मार्केटिंग एंड एसोसिएट्स व उनके साझेदारों के आवासों पर तीन अगस्त को दिल्ली, हिसार, भिवानी, करनाल और यमुना नगर में ली गई तलाशी का ब्योरा दिया है। ईडी ने तलाशी के दौरान 1.25 करोड़ रुपये कीमत की मर्सिडीज कार,26.45 लाख रुपये नकद, डिजिटल साक्ष्य, हार्ड डिस्क, मोबाइल आदि सहित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। इस मामले में आगे की जांच जारी है। ईडी ने दावा किया कि दस्तावेजों के अनुसार इन फर्माें द्वारा माइनिंग कांट्रेक्ट हासिल करने में भी हेराफेरी की थी
विज्ञापन

ईडी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से कुरुक्षेत्र स्थित पर्यावरण विभाग की स्पेशल कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर यह कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर मनी-लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के अनुसार मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की गई। विशेष पर्यावरण न्यायालय ने संस्थाओं द्वारा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के तहत पर्यावरण की शर्तों का उल्लंघन किया है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) दिल्ली ने भी सुंदर माइनिंग एंड एसोसिएट्स ,गोवर्धन माइंस एंड मिनरल्स पर अवैध खनन करने, पर्यावरण को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का आरोप में 65 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। जिनमें इन फर्मों द्वारा पर्यावरण मंजूरी का उल्लंघन करने व अवैध खनन का खुलासा है। इसके जरिये सैंकडों करोड़ रुपये की आपराधिक संपत्ति अर्जित की गई है। जब्त किए गए दस्तावेज़ों से यह भी पता चला कि इन फर्माें द्वारा माइनिंग कांट्रेक्ट हासिल करने में भी हेराफेरी की गई थी। तलाशी अभियान के दौरान समूह के बैंक लॉकरों और बैंक खातों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे। तलाशी के दौरान 1.25 करोड़ रुपये कीमत की मर्सिडीज कार, 26.45 लाख रुपये नकद, डिजिटल साक्ष्य, हार्ड डिस्क, मोबाइल आदि सहित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed