फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Duplicate coin hisar, Hisar

टकसाल ने मांगे दो लाख, जांच अटकी

Tue, 13 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Duplicate coin hisar, Hisar
चांदी के सिक्कों पर पुरातत्व विभाग ने दी खास जानकारी - फोटो : Getty

सदर थाना क्षेत्र में महीनों पहले गाड़ी में बोरियों में भरकर लाए गए नकली सिक्कों के मामले में जांच अटक गई है। इसके पीछे टकसाल द्वारा दो लाख रुपये की भारी भरकम फीस मांगना है। पुलिस ने दरअसल नासिक टकसाल में इन सिक्कों को जांच के लिए भेजा था, जिसकी एवज में टकसाल ने पुलिस से इसकी दो लाख रुपये फीस मांगी है। इसके बाद पुलिस ने अभी तक जांच फीस जमा नहीं करवाई है। जब तक फीस जमा नहीं होगी तब तक इन सिक्कों की असली या नकली होने की पहचान ही नहीं की जा सकती। उधर पुलिस असमंजस में है कि इतनी अधिक जांच फीस आखिर कहां से चुकाए।

विज्ञापन


इधर मधुबन भेजे सिक्कों के सैंपल
इधर पिछले महीने सिविल लाइन एरिया में मिले नकली सिक्के मामले में पुलिस ने चेस्ट से 10 सिक्के मंगवाकर सैंपल के साथ मधुबन लैब में भेज दिए हैं। जांच के बाद यह पता चल पाएगा कि असली सिक्कों जैसा हूबहू दिखने वाला यह सिक्का किस धातु से बना है। इसके अलावा इस पर जो मुहर लगी है वह भी ओरिजनल है या नहीं। मामले की जांच कर रहे अधिकारी शिव कुमार ने बताया है कि हिसार स्थित एसबीआई की चेस्ट से सैंपल के रूप में असली सिक्के मंगवाए गए हैं। चेस्ट ने पुलिस के पास दस सिक्के भेज दिए हैं। इन्हें मधुबन लैब में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पहले वे इसे नासिक टकसाल में भेजने की तैयारी में थे मगर पहले ही पुराने मामले में सदर थाना पुलिस द्वारा भेजे गए सिक्कों की जांच फीस 2 लाख रुपये मांगी गई है। इतना अधिक खर्च उठाना विभाग के लिए संभव नहीं। उन्होंने बताया कि मधुबन लैब में जांच की सुविधा है जिसका अधिक खर्च भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed