फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dumping point finished on Camry Road

कैमरी रोड पर डंपिंग प्वाइंट कराया खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dumping point finished on Camry Road
कैमरी रोड पर सोनी बर्न अस्पताल के पास बने डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाते निगम के सफाई कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के कैमरी रोड स्थित सोनी बर्न अस्पताल के पास बने मुख्य डंपिंग प्वाइंट को वीरवार को खत्म करा दिया गया। यहां लंबे समय से कचरा डाला जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी शहर के प्रत्येक नागरिक की है। आज स्वच्छता को जनांदोलन बनाने की जरूरत है। इस दिशा में नगर निगम अपने स्तर पर कार्य कर रहा है लेकिन जनता को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। मेयर ने कहा कि डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के बाद इस स्थान को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी आस पड़ोस के लोगों की है।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने आश्वासन दिया कि डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। स्वच्छता कमेटी के चेयरमैन अनिल जैन ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने प्रत्येक वार्ड के मुख्य डंपिंग प्वाइंटों को खत्म करने की मुहिम चलाई है। इस मुहिम में सभी शहरवासियों को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान सीएसआई सुभाष सैनी, एएसआई सुरेंद्र हुड्डा, एएसआई कपिल, रवि कुमार समेत सक्षम युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed