{"_id":"67fea8bcf256f9b5bd070067","slug":"due-to-water-coming-in-the-canal-the-storage-capacity-in-water-tanks-increased-by-two-days-hisar-news-c-21-hsr1005-606335-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नहर में पानी आने से जलघरों में दो दिन की स्टोरेज क्षमता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नहर में पानी आने से जलघरों में दो दिन की स्टोरेज क्षमता बढ़ी
विज्ञापन
सेक्टर 3 का जलघर।
हिसार। नहरबंदी के बावजूद नहरों में थोड़ा पानी छोड़ा जाने से जनस्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। इससे पेयजल किल्लत कुछ हद तक दूरी हो सकेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नहर में पानी आने से जलघरों में दो दिन का और पानी स्टोरेज कर लिया गया है। अब इस पानी से करीब 10 दिन तक काम चलाया जा सकता है।
उधर, राणा माइनर में भी पानी आने से सिरसा रोड जलघर को भी भरने का काम शुरू कर दिया गया है। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि जलघर में 25 अप्रैल तक का पानी उपलब्ध है। बता दें कि भाखड़ा नहर की सफाई के कारण एक माह के लिए नहरबंदी लागू कर दी गई थी। इसके तहत 24 मार्च से 23 अप्रैल तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाना था। मगर शहर में पेयजल संकट गहराने लग गया था। मगर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर नहरों में कुछ पानी छोड़ा गया है।
राणा माइनर में दो पंपसेट लगाए
राणा माइनर में मंगलवार सुबह ही पानी आया है। वहां दो पंपसेट लगाकर टैंक को भरने का काम किया जा रहा है। एचएसवीपी अधिकारियों की मानें तो अगर बुधवार दोपहर तक भी नहर चलती है तो टैंक में इतना पानी हो जाएगा, जिससे 25 अप्रैल तक एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा सके। इस जलघर से सेक्टर 14, सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 में पानी की सप्लाई की जाती है। यहां फिलहाल एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-3 के जलघर के दोनों टैंकों में 4 फीट पानी बचा
एचएसवीपी के सेक्टर-3 के जलघर के दोनों टैंकों में 4-4 फीट तक पानी बचा है। आरडब्ल्यू के मुताबिक यहां से दो लाइन चलती हैं। पहली मेला ग्राउंड एरिया व ग्लोबल स्पेशिज और दूसरी लाइन सेक्टर 3-5,1-4, 1-4 पार्ट टू में जाती है। मेला ग्राउंड एरिया व ग्लोबल स्पेश में पानी की कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वहां लोकल टैंक बने हुए हैं। यहां से पानी उन लोकल टैंक तक चलता है। सेक्टर 1-4, 3-5 व 1-4 पार्ट टू में पानी सीधा आता है। लोग पाइप लाइन से लोग मोटर लगाकर पानी निकाल लेते हैं तो स्थिति खराब हो जाती है, उसे भरने में ही डेढ़ घंटा लग जाता है। एक बार सप्लाई में 8 इंच पानी का इस्तेमाल होता है। वहीं दो फीट टैंकों में रिजर्व रहता है तो सप्लाई के लिए केवल दो फीट बचा है जो तीन दिन की सप्लाई में खत्म हो जाएगा। आरडब्ल्यूए ने सेक्टरवासियों से अपील है कि पानी सोच-समझकर इस्तेमाल करें और पानी की बर्बादी न करें।
-- -- -- -- -- -- -- --
आजाद नगर जलघर में 5 दिन का पानी और भरा
आजाद नगर जलघर में तीन साइफन लगाकर पानी भरा जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो इन साइफन की मदद से जलघर में 5 दिन का और पानी स्टोर कर लिया गया है। आजाद नगर से प्रतिदिन 8 लाख लीटर पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस हिसाब से करीब 45 लाख लीटर पानी स्टोर किया जा चुका है। अब इस पानी की मदद से आसानी से 25 अप्रैल तक काम चलाया जा सकेगा।
जलघरों में दो दिन का पानी और स्टोर कर लिया है। इस पानी से 10 दिन तक काम चल जाएगा। अभी हमारे पास यह सूचना नहीं आई है कि नहरों में पानी कब तक आएगा। - शशिकांत, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- --
फिलहाल जलघरों में 25 अप्रैल तक का पानी उपलब्ध है। अगर इसके बाद नहरों में पानी नहीं आता है तो हालात बिगड़ सकते हैं। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी