{"_id":"647a3bb8c09e3ee8860923d4","slug":"due-to-the-weak-memory-of-the-public-health-department-the-millgate-storm-drain-was-not-cleaned-for-8-years-hisar-news-c-21-hsr1005-149211-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जनस्वास्थ्य विभाग की कमजोर याददाश्त के कारण 8 साल तक नहीं हुई मिलगेट बरसाती नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जनस्वास्थ्य विभाग की कमजोर याददाश्त के कारण 8 साल तक नहीं हुई मिलगेट बरसाती नाले की सफाई
विज्ञापन
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कमजोर याददाश्त का खामियाजा शहरवासियों बारिश के दिनों में जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इसी अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो मिलगेट रोड बारिश के दिनों में पानी से लबालब हो जाता है, जनस्वास्थ्य विभाग उस रोड पर बने बरसाती नाले की सफाई करवाना ही भूल गया। अब 8 साल बाद विभाग ने इस नाले की सुध ली और इसकी सफाई का काम शुरू करवाया। यह नाला मिलगेट से बरवाला चुंगी तक जाता है और इसकी लंबाई करीब 3 किलोमीटर है। बता दें कि विभाग के बरसाती नालों की कुल लंबाई करीब 24 किलोमीटर है। इनकी सफाई पर करीब 43 लाख रुपये खर्च आएगा।
नाले की सफाई में भी दिखी लापरवाही
कुछ दिन पहले ही इस नाले की सफाई को लेकर विभाग ने बैकेट मशीन लगाई है। मगर पिछले करीब 6 दिनों से यह मशीन बंद पड़ी थी। वार्ड 7 के पार्षद मनोहर लाल ने इस बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद मशीन में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करवाकर फिर से शुरू कराया गया। मेयर गौतम सरदाना, पार्षद मनोहर लाल, उमेद खन्ना व जयप्रकाश ने एसडीओ जसबीर के साथ नाले की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया।
अभी तक नहीं हुई इन नालों की सफाई
जनस्वास्थ्य विभाग
- पुरानी सब्जीमंडी चौक से जहाजपुल चौक तक
- बरवाला बाईपास से भैंस फार्म तक
- यामाहा शोरूम से बरवाला चुंगी तक
- सिविल अस्पताल से ऋषि नगर तक
- महाबीर कॉलोनी
नगर निगम
- अर्बन एस्टेट टू में सैनी स्वीट्स से न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल
- न्य यशोदा पब्लिक स्कूल से डाबड़ा चौक वाया सैलजा निवास
- स्ट्रॉर्म वाटर डिस्पोजल ड्रेन से डाबड़ा माइनर वाया आईटीआई
- वार्ड 2 में वीटा बूथ से विश्वकर्मा धर्मशाला तक
- सेक्टर 14
बीएंडआर
- दिल्ली रोड
- कैमरी रोड
- आजाद नगर
हिसार ड्रेन की नहीं शुरू हुई सफाई
पूरे शहर का बारिश का पानी हिसार ड्रेन में डाला जाता है। यह ड्रेन ऋषि नगर एसटीपी से शुरू होकर शाहपुर तक जाती है। इसकी सफाई का जिम्मा सिंचाई विभाग के पास है। मगर अभी तक इसकी सफाई शुरू नहीं करवाई गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर इस ड्रेन की समय पर सफाई नहीं हुई तो मानसून में शहरवासियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
कप्तान स्कूल पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए 59 करोड़ का एस्टीमेट बनाया
विभाग ने वार्ड-7 के कप्तान स्कूल रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए 59 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसके तहत मिलगेट रोड से वन विभाग कार्यालय रोड हाते हुए दिल्ली रोड बाईपास से ऋषि नगर एसटीपी तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। मेयर गौतम सरदाना इस एस्टीमेट को 8 जून को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक के दौरान उनके सामने रखेंगे।
विभाग की कमजोर याददाश्त के उदाहरण
- नगर निगम कार्यालय रोड पर बने बरसाती नाले की करीब 27 साल बाद सफाई करवाई।
- लक्ष्मीबाई चौक से आईजी चौक के बने सीवरों की करीब 5 साल बाद सफाई करवाई।