फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ??? ??????? ?? ????Due to the tussle of three departments, darkness descends on Raipur road for six months.

तीन विभागों की आपसी खींचतान का खामियाजा भुगत रहे शहरवासी, छह माह से दिन ढलते ही रायपुर रोड पर छा जाता है अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
??? ??????? ?? ????Due to the tussle of three departments, darkness descends on Raipur road for six months.
हिसार। शहरवासी छह माह से तीन विभागों की आपसी खींचतान का खामियाजा भुगतने को मजबूर है। स्थिति यह है कि दिन ढलते ही रायपुर रोड पर घुप अंधेरा छा जाता है। इस रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों का बिल न भरने पर बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया था। एचएसवीपी, बीएंडआर, नगर निगम में से कोई भी विभाग इस बकाया बिल को भरने की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। नगर निगम की हाउस की बैठक में भी इस मामले को उठाया जा चुका है। बावजूद इसके आज तक इस मामले का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2007-08 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने एयरपोर्ट चौक से लेकर रायपुर फाटक तक स्ट्रीट लाइट लगवाई थीं। इन पर तीन मीटर लगे हुए थे, मगर इसके बाद कैंची चौक से रायपुर एनएच 9 तक की स्ट्रीट लाइटों को एचएसवीपी ने हटा दिया था, मगर मीटर नहीं हटाया था। बीएंडआर ने इनकी जगह नई लाइटें लगवाईं थी और पुराने मीटर में ही इनका कनेक्शन कर दिया था। उस समय एचएसवीपी ने भी मीटर को लेकर बीएंडआर के साथ कोई पत्राचार नहीं किया। इसके बाद एचएसवीपी और न ही बीएंडआर ने इन लाइटों का बिल भरा। धीरे-धीरे बिल की राशि बढ़ती रही। आखिरकार बिल न भरने पर बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया। इस रोड पर दो ही कॉलोनियां बसी हुई हैं। इसके अलावा गांव रायपुर, शिकारपुर, मिर्जापुर व नियाणा गांवों के लोग भी शहर में आने के लिए इसी रोड का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

रात के समय रोड पर रहता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
इस रोड पर दिन ढलने के साथ घुप अंधेरा छा जाता है। इसकी फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा रहता है। रात के समय इस रोड पर आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 1-4 मोड़ से लेकर रायपुर फाटक पार नेशनल हाईवे तक लगीं स्ट्रीट लाइटें छह माह से ज्यादा समय से बंद पड़ी हैं। मैं कई बार इस मुद्दे को हाउस की बैठक में उठा चुका हूं। अधिकारी हर बार इस मामले का समाधान करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन समाधान नहीं किया। स्ट्रीट लाइटें न जलने से इस रोड पर आपराधिक घटनाएं होने की भी संभावना रहती है। - जयप्रकाश, वार्ड नंबर 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed