फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the effect of western disturbance, drizzle occurred in the southern districts.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी जिलों में हुई बूंदाबांदी

Fri, 09 Jan 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to the effect of western disturbance, drizzle occurred in the southern districts.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार सुबह प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह विक्षोभ शनिवार तक आगे बढ़ जाएगा और उसके बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद 20 जनवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भिवानी, जींद, रोहतक, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और एनसीआर क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। अन्य जिलों में सुबह के समय आंशिक बादल और कोहरा छाया रहा। दोपहर तक मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। इस दौरान दिन-रात के तापमान सामान्य से नीचे रहे।
विज्ञापन

नारनौल में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि जींद व सिरसा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर में भिवानी में 1.5 एमएम और जींद में 0.4 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




20 को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम :
शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली से आगे निकल जाएगा। उत्तरी बर्फीली हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट होगी। इससे शीतलहर और कुछ स्थानों पर पाले की संभावना बनी रहेगी। 20 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 20 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed