फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to strong storm, a huge fire broke out in the fields of Narnaund and Moth Rangdan

Hisar News: तेज आंधी से नारनौंद और मोठ रांगड़ान के खेतों में लगी भीषण आग

Mon, 12 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 12 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Due to strong storm, a huge fire broke out in the fields of Narnaund and Moth Rangdan
नारनौंद के खेतों में लगी आग
नारनौंद। तेज आंधी के कारण रविवार शाम साढ़े पांच बजे नारनौंद और मोठ रांगड़ान के खेतों में अचानक आग लग गई। गेहूं की कटाई के बाद खेतों में पड़े फानों ने चिंगारी पकड़ ली और चंद मिनटों में ये आग 50 एकड़ क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन

आग से खेतों में लगी सौर ऊर्जा की प्लेटें, बिजली के तार, डीजल इंजन, पेड़ और ट्रैक्टरों की मशीनरी जल गईं।खेतों में मौजूद लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसान सुनील, अनूप, रोहित, दिलबाग व जयबीर ने बताया कि शाम को अचानक मौसम बदला और आंधी चलने लगी। इस दौरान मोठ रांगड़ान व नारनौंद के खेतों में आग लग गई और तेज हवा से यह फैलती गई। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में नारनौंद-बुडाना रोड तक के खेत इसकी चपेट में आ गए। जैसे ही आग लगने की सूचना किसानों को मिली तो वे ट्रैक्टरों में स्प्रे पंप और हैरो लेकर खेतों में पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए तत्काल राहत मुश्किल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने ट्रैक्टर के पीछे हैरो जोड़कर खेतों की जुताई शुरू की ताकि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान राहत की बात यह रही कि कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे आग बुझाने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed