फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to Rohtak-Hansi-Rohtak train service, there will be partial change in the route of some train services.

Hisar News: रोहतक-हांसी-रोहतक रेलसेवा के कारण कुछ रेलसेवाओं के मार्ग में होगा आंशिक परिवर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Due to Rohtak-Hansi-Rohtak train service, there will be partial change in the route of some train services.
हांसी। रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रोहतक-हांसी-रोहतक रेलसेवा का प्रायोगिक तौर पर शहीद रामफल बल्हारा हॉल्ट, खरकड़ा हॉल्ट एवं बहलवा हॉल्ट स्टेशनों पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04489 रोहतक-हांसी स्पेशल रेलसेवा मंगलवार को रोहतक से प्रस्थान करेगी। वह शहीद रामफल बल्हारा हॉल्ट स्टेशन पर 10.29 बजे आगमन एवं 10.30 बजे प्रस्थान कर, खरकड़ा हॉल्ट स्टेशन पर 11.07 बजे आगमन व 11.08 बजे प्रस्थान कर, बहलवा हॉल्ट स्टेशन पर 11.24 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04490 हांसी-रोहतक स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा जो हांसी से प्रस्थान करेगी वह बहलवा हॉल्ट स्टेशन पर 13.23 बजे आगमन व 13.24 बजे प्रस्थान कर, खरकड़ा हॉल्ट स्टेशन पर 13.40 बजे आगमन व 13.41 बजे प्रस्थान कर, शहीद रामफल बल्हारा हॉल्ट स्टेशन पर 14.18 बजे आगमन व 14.19 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


इस ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 04975 व 04974 रोहतक-भिवानी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 04975 रोहतक-भिवानी स्पेशल रेलसेवा रोहतक से 15.55 बजे रवाना होकर 17.15 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04974 भिवानी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा भिवानी से 18.30 बजे रवाना होकर 20.00 बजे रोहतक पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04980 रोहतक-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा। गाड़ी संख्या 04980, रोहतक-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा रोहतक से 20.15 बजे रवाना होकर 21.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed