फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to other conditions including education, this time Panch-Sarpanch will be made not of Khandke, but of pant shirt

शिक्षा समेत अन्य शर्तों के चलते इस बार खंडके वाले नहीं, पैंट शर्ट वाले बनेंगे पंच-सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to other conditions including education, this time Panch-Sarpanch will be made not of Khandke, but of pant shirt
हिसार। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा सहित अन्य शर्त लगाए जाने के बाद पंच सरपंचों की औसत आयु कम हो गई है। अब 50 से 60 वर्ष आयु के सरपंच के बजाय 30 से 35 औसत आयु के सरपंच बन रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए आवेदन करने वालों की औसत आयु 32 व पंच पद के लिए औसत आयु 33 वर्ष है। शिक्षा समेत अन्य शर्तों के चलते इस बार खंडके वाले नहीं, पैंट शर्ट वाले पंच-सरपंच बनेंगे।
विज्ञापन

जिले में पंच पद के लिए 5173 उम्मीदवार मैदान में हैं। 3839 पदों के लिए आवेदन करने वाले इन पंचों की औसत आयु 34 साल है। पंच पद के लिए सबसे अधिक 2647 आवेदक दसवीं पास हैं। पांचवी, आठवीं पास 1043 आवेदकों की औसत आयु 34 वर्ष है। बारहवीं पास पंच पद आवेदकों की औसत आयु 30 वर्ष है। जिले में इन आवेदकों में ही पंच- सरपंच चुने जाने हैं। अब 50 से 60 साल की आयु के खंडके यानी पगड़ी वाले सरपंचों का समय चला गया है। अब 32 से 33 साल औसत आयु के पंच-सरपंच बन रहे हैं। इसका एक सामाजिक असर यह भी हुआ कि अब पंच-सरपंच का नैतिक दबाव नहीं है। गांव की पंचायत सामाजिक फैसले नहीं ले पा रही। काफी हद तक गांवों के स्तर पर सुलझने वाले मामले अब थाने से लेकर अदालतों तक पहुंच रहे हैं। शिक्षित तथा युवा पंच -सरपंच बनने का फायदा यह हुआ कि अब अधिकारी फाइलें नहीं रोक पा रहे। युवा सरपंच अपने अधिकार जानते हैं। नई योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं। अपने क्षेत्र में अधिक विकास करा पाते हैं।
विज्ञापन

पंच पद के दावेदार
शिक्षा महिला पुरुष कुल
पांचवीं 270 07 277
आठवीं 503 257 766
दसवीं 923 1720 2647
बीए 44 71 115
बीएससी 03 03 06
पीजी 22 32 54
बीएड 04 05 09
एमकॉम 03 01 04
एमएड 01 00 01
बी.आर्किटेक्ट 06 01 07
सरपंच पद के लिए
शिक्षा महिला पुरुष कुल
आठवीं 159 40 199
दसवीं 347 614 961
बारहवीं 186 286 472
बीए 36 60 96
बीएससी 04 00 04
बीकॉम 03 03 06
पीजी 23 22 45
बीएड 03 06 09
एमकॉम 04 00 04
एमएड 01 0 01
बी आर्किटेक्ट 02 01 03
जिला परिषद के सदस्य
शिक्षा महिला पुरुष कुल
आठवीं 16 5 21
दसवीं 34 64 98
बारहवीं 24 43 67
बीए 06 12 18
एमफिल 01 01 02
स्नातकोत्तर 04 06 10
बीएड 02 01 03
एमकॉम 02 00 02
एमएससी 01 00 01
बीकॉम 00 01 01
बीटेक 01 00 01
पीएचडी 00 01 01
एमएमसी 01 00 01
वर्जन
अब पंच, सरपंच पद की औसत आयु काफी कम है। युवाओं की ओर से आवेदन सबसे अधिक मिले हैं। पंच- सरपंच पद के लिए 30 से 35 वर्ष औसत आयु है। युवाओं का आगे आना अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष शर्मा, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed