फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to change in weather, cough and cold patients increased, cough syrup ran out in the hospital

Hisar News: मौसम में बदलाव से बढ़े खांसी, जुकाम के मरीज, अस्पताल में खत्म हुई कफ सिरप

Tue, 15 Oct 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, cough and cold patients increased, cough syrup ran out in the hospital
 नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।
हांसी। सुबह व शाम के समय मौसम सर्द हो गया है। मौसम में बदलाव के साथ ही बदन दर्द, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से नागरिक अस्पताल में कफ सिरप खत्म हो गई है। मरीजों को कफ सिरप बाहर से खरीदने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से सुबह व शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई है। मौसम बदलने के साथ ही नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद ओपीडी खुली तो दवा लेने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। अस्पताल प्रशासन को भी मरीजों की संख्या बढ़ने का अंदेशा था इसके लिए एक अतिरिक्त चिकित्सक की ड्यूटी ओपीडी में लगाई। सोमवार को करीब 350 मरीज अस्पताल पहुंचे। इसमें से करीब 70 से 80 मरीज बुखार, बदन दर्द, खांसी, जुकाम के थे। नागरिक अस्पताल में कफ सिरप न होने पर मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रहा है। बाजार में कफ सिरप 50 से 100 रुपये तक का मिलता है। हालांकि नागरिक अस्पताल में अन्य दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों में मरीजों को खांसी और खराश की दिक्कत कई दिनों तक परेशान कर रही है। मरीजों को ठीक होने में हफ्ते से 10 दिन का समय लग रहा है। चिकित्सकों की तरफ से ऐसे मरीजों को ठंडा व चटपटी चीजें खाने से परहेज की सलाह दी जा रही है। साथ ही पूरी बाजू के कपड़े पहनने व गर्म पानी का सेवन करने की भी हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed