फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DTP had surveyed illegal colonies and prepared maps, now municipal corporation will verify

डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर तैयार किए थे नक्शे, अब नगर निगम करेगा सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
DTP had surveyed illegal colonies and prepared maps, now municipal corporation will verify
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। जिला नगर योजनाकर (डीटीपी) की तरफ से अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर तैयार किए गए नक्शों को अब नगर निगम प्रशासन सत्यापित (वेरिफाई) करेगा। निगम प्रशासन के पास दो चरणों में 26 कॉलोनियों के नक्शे पहुंच गए हैं। निगम की भवन शाखा ने इन नक्शों में दी गई सूचनाओं का सत्यापित करने का काम शुरू कर दिया है। निगम अधिकारी इन नक्शों को सत्यापित करने के बाद मुख्यालय भेजेंगे।
बता दें कि डीटीपी की तरफ से शहरी एरिया में बसीं अवैध कॉलोनियों को लेकर ड्रोन के माध्यम से सर्वे करवाया गया था। सर्वे में 276 कलस्टर मिले थे। इनके नक्शे तैयार किए गए और इन्हें मुख्यालय भिजवा दिया गया। डीटीपी मुख्यालय ने इन नक्शों को शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय को भेज दिया। मुख्यालय ने अब इन नक्शों को जिला स्तर पर भेज दिया है। अब नगर निगम, परिषद व पालिका अपने-अपने एरिया के नक्शों की जांच करेंगी। इससे पहले वर्ष 2016 में शहर की 16 कॉलोनियों को नियमित किया गया था।
विज्ञापन

इन बिंदुओं की होगी जांच
नगर निगम अधिकारी उन सभी शर्तों की जांच करेंगे, जो शर्तें इन कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से लगाई गई है। उदाहरण के लिए कॉलोनियों में सड़कों की चौड़ाई निर्धारित की गई है। निगम अधिकारी यह देखेंगे कि वास्तव में उक्त कॉलोनी सड़क की उतनी चौड़ाई है या नहीं। इसके अलावा इन कॉलोनियों में जो कमियां हैं, उनका उल्लेख भी निगम अधिकारी अपनी रिपोर्ट में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्लस्टर में है एक से ज्यादा कॉलोनी
डीटीपी ने क्लस्टर के हिसाब से ये नक्शे तैयार किए हैं। अधिकारियों की मानें तो एक क्लस्टर में एक से ज्यादा कॉलोनियां शामिल हैं। उदाहरण के लिए एक अवैध कॉलोनी के आसपास और भी अवैध कॉलोनियां बनी हुई हैं तो उस पूरे एरिया को एक क्लस्टर माना गया है।

इन कॉलोनियों के आए थे आवेदन
कृष्णा एन्क्लेव (बगला रोड), न्यू कृष्णा एन्क्लेव पी-टू, आरएस कॉलोनी (बगला रोड), श्री कृष्णा एन्क्लेव, हरि विहार, जे ब्लॉक मॉडल टाउन एक्सटेंशन, जय श्याम विहार पार्ट-वन, एल ब्लॉक शिव विहार माडल टाउन एक्सटेंशन कॉलोनी, नवीन विहार, न्यू माल कॉलोनी, राम नगर एक्सटेंशन, श्याम एन्क्लेव (कैमरी रोड), शांत विहार, शिव नगर फेज-टू (कैमरी रोड हिसार), शिव कॉलोनी फेज-टू, शिव विहार मॉडल टाउन एक्टेंशन, शिव विहार माडल टाउन एक्सटेंशन एल-ब्लॉक, श्याम इस्पात कॉलोनी, वेद विहार कालोनी, विश्वासपुरम, सैनिक विहार कुंज (कैंट हिसार), श्री बालाजी मार्केट कैंट हिसार, बालाजी कॉम्प्लेक्स हनुमान कॉलोनी कैंट हिसार, सैनिक विहार टीसीपी-3 हिसार कैंट, बीएचपी कॉलोनी ब्लॉक-सी और ब्लॉक बी, कार्तिक एन्क्लेव एक्टेंशन, जय श्याम विहार पार्ट-टू, साउथ सिटी, शिव कॉलोनी फेज-चार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed