{"_id":"58b5be9c4f1c1bbe1c830e8e","slug":"dsp-shareef-singh-rape-case-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस डीएसपी पर दर्ज छेड़छाड़ का मामला रेप के केस में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस डीएसपी पर दर्ज छेड़छाड़ का मामला रेप के केस में तब्दील
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस के डीएसपी शरीफ सिंह पर दर्ज छेड़छाड़ के केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छेड़छाड़ के मामले को अब रेप के केस में तब्दील कर दिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने 18 फरवरी को विजिलेंस के डीएसपी शरीफ सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था।
शहर की एक लड़की ने बताया था कि उसकी मां 15 दिसंबर को सब्जी लेने गई थी और उसका बीमार पिता छत पर कमरे में था। विजिलेंस के डीएसपी शरीफ सिंह का उनके घर छह साल से आना-जाना है। वह उसे ताऊ जी कहकर बुलाती रही है, मगर डीएसपी के कहने पर वह उसे पापा कहने लगी थी। वारदात वाले दिन शरीफ सिंह आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। लड़की 18 फरवरी को केस दर्ज होने के बाद परिजनों के साथ आईजी ओपी सिंह से मिली थी और एक शिकायत देकर कहा था कि महिला थाना पुलिस ने रेप के केस को सिर्फ छेड़छाड़ का दर्ज किया है। पुलिस डीएसपी का बचाव कर रही है। पुलिस ने आईजी के आदेश पर लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराकर सरकारी अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई थी। मामले की जांच एएसपी राजेश कुमार को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन