{"_id":"67dc6a99e4316f3d370b4a88","slug":"drinking-water-line-will-be-laid-on-the-historical-fort-je-of-public-health-department-inspected-hisar-news-c-21-hsr1020-588919-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऐतिहासिक किले पर बिछाई जाएगी पेयजल लाइन, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऐतिहासिक किले पर बिछाई जाएगी पेयजल लाइन, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
हांसी। ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान के किले पर पेयजल कनेक्शन देने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के जेई विक्रम ने किले का निरीक्षण किया। किले पर पेयजल कनेक्शन न होने से पार्क बनाने का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में वहां उन्हें बुलाकर स्थिति दिखाई गई। इस पर जेई ने पेयजल पाइप लाइन की पूरी खेप आने के बाद पेयजल लाइन डालने का आश्वासन दिया।
ऐतिहासिक किले पर लंबे समय से पेयजल लाइन का कनेक्शन नहीं है। पेयजल कनेक्शन न होने से यहां भ्रमण के लिए आने वाले लोगों को पेयजल सुविधा नहीं मिलती है। इसके लिए अमर उजाला ने चार महीने पहले खबर छापी थी। तब 28 नवंबर को एसडीएम राजेश खोथ ने यहां निरीक्षण कर बिजली व पेयजल कनेक्शन मुहैया करवाने के आदेश दिए थे। तब किले को बिजली कनेक्शन तो मिल गया था, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के पास पेयजल लाइन के लिए पाइप न होने से पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया था। अब विभाग के पास पाइप आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में किले को पेयजल कनेक्शन मिलने की उम्मीद है। वहीं किले पर वाटर टैंक का निर्माण भी किया गया। पेयजल का कनेक्शन इसी वाटर टैंक में किया जाएगा, ताकि इसमें पानी एकत्रित हो सके। पेयजल कनेक्शन मिलते ही पार्क तैयार करने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
जेई विक्रम ने बताया कि लाल सड़क से लेकर किले तक स्पेशल चार इंची नई पाइपलाइन डाली जाएगी। इस पाइपलाइन में कोई दूसरा व्यक्ति कनेक्शन नहीं कर सकेगा।