फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drinking water crisis: Women sitting on the road carrying tokens

पेयजल संकट : टोकनियां लेकर सड़क पर बैठीं महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis: Women sitting on the road carrying tokens
बीच सड़क पर बैठी महिलाएं। - फोटो : Hisar
हांसी। जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने शनिवार को हांसी-बरवाला मार्ग, सिंघवा राघो चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं टोकनियां लेकर सड़क पर बैठ गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने रविवार तक समस्या के समाधान की बात कही तो ग्रामीण माने।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सिंघवा राघो गांव में पेयजल की सप्लाई 15 दिनों से ठप पड़ी है। इसके बावजूद अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव की वाटर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण गांव में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। गंदा पानी पीने से वह बीमार हो रहे है। जाम की सूचना के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत मौके पर पहुंचे और कहा कि रविवार तक समस्या का समाधान हो जाएगा और सप्लाई सुचारु रूप से होगी और जो मोटरें खराब पड़ी हुई हैं उनको भी एक सप्ताह में ठीक करवा दिया जाएगा। इस मौके पर नफे सिंह प्रधान, सुनील, डॉक्टर शमशेर सिंह, रामनिवास, राजकुमार हवा सिंह, राजू, रघुबीर मौजूद रहे।

हांसी-बरवाला मार्ग पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीण।

हांसी-बरवाला मार्ग पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीण।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed