फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Samundar Singh retired from HAU to become the first Indian President of the International Weed Science Society

अंतरराष्ट्रीय खरपतवार विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय बने एचएयू से सेवानिवृत्त डॉ. समुंदर सिंह

Fri, 07 Aug 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dr. Samundar Singh retired from HAU to become the first Indian President of the International Weed Science Society
Dr. Samundar Singh retired from HAU to become the first Indian President of the International Weed Science Society - फोटो : Hisar
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सस्य विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. समुंदर सिंह को अंतरराष्ट्रीय खरपतवार विज्ञान सोसायटी (आईडब्ल्यूएसएस) का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. समुंदर सिंह इस सोसायटी के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें दिसंबर 2021 में बैंकॉक (थाइलैंड) में होने वाली 8वीं अंतरराष्ट्रीय खरपतवार विज्ञान कांग्रेस का कार्य सौंपा गया है। इस सोसायटी को 1975 में अमेरिका में स्थापित किया गया था और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 750 से अधिक सदस्य हैं। एचएयू के कुलपति प्रो. समर सिंह ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है। डॉ. समुंदर सिंह गेहूं के कई खरपतवारों जैसे कनकी, जंगली जई, जंगली पालक, लोमार घास और बाथू आदि खरपतवार नाशक के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने वाले पहले वैज्ञानिक थे। उन्होंने सबसे पहले बीज और रोपाई का उपयोग करके कनकी और जंगली जई का रैपिड हर्बिसाइड प्रतिरोध जांच परीक्षण विकसित किया। उन्होंने कनकी के लिए वर्ष 2018-19 में 118 किसानों और वर्ष 2019-20 में हिसार जिले के 100 किसानों को प्रभावी खरपतवारनाशक के उपयोग की सलाह दी। उन्होंने विभिन्न फसलों में प्रभावी खरपतवार प्रबंधन पर 36 से अधिक सिफारिशें विकसित की हैं। उन्होंने 21 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन व सह-आयोजन किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अनुसंधान के लिए 65 मिलियन भारतीय की अनुदान राशि लेने में अहम भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed