फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Double murder in Hansi of Hisar District of Haryana

दोहरा हत्याकांड: सुप्रिया के पेट-कान तो गीता की आंख को भेदती हुई दिमाग के पीछे अटकी गोली

Fri, 05 Aug 2022 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

वकील के घर घुसे युवक ने पिस्तौल तानी तो गीता बोली- बेटा हम तो पड़ोसी हैं, बदमाशी क्यों कर रहा है, सौफे पर बैठने से किया इनकार तो गोली मारी दी। मां-पत्नी को गोली लगने पर डर से सहमा वकील खुद को व सो रहे अपने बच्चों को बचाने के लिए कमरे की ओर भागा और कुंडी लगा ली।  

विज्ञापन
Double murder in Hansi of Hisar District of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार के हांसी की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले वकील के घर घुसे युवक मोनू ने जब पिस्तौल तानी तो गीता ने कहा कि बेटा हम तो पड़ोसी हैं, क्यों बदमाशी कर रहा है। इस पर मोनू ने गीता, सुप्रिया और वकील बंटी को सोफे पर बैठने को कहा। जब गीता ने इनकार किया तो मोनू ने गोली मार दी। गीता की आंख तो भेदती हुई गोली दिमाग में घुस गई।

विज्ञापन

 

यह देखकर सुप्रिया सास को संभालने दौड़ी तो आरोपी ने उसके कान और पेट में गोली मारी, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह कहना है घटना के चश्मदीद वकील बंटी यादव का। मां-पत्नी को गोली लगने पर डर से सहमा वकील खुद को व सो रहे अपने बच्चों को बचाने के लिए कमरे की ओर भागा और कुंडी लगा ली।

विज्ञापन

 

चार बदमाश नहीं तोड़ पाए दरवाजा
पुलिस के अनुसार मोनू समेत अन्य युवक गीता और सुप्रिया को गोलियां मारने के बाद बंटी की तरफ भागे। जब बंटी कमरे का दरवाजा बंद कर रहा था तो एक आरोपी ने पैर दरवाजे के बीच में फंसा दिया और कई राउंड फायर किए। इस पर बंटी ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजे को बंद कर दिया। हालांकि गोली के छर्रे लगने से वह और उसका ढाई माह का बेटा घायल हो गए। इसके बाद वह बच्चों को लेकर स्टोर में छुप गया। घर में घुसे चारों आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तोड़ नहीं पाए। इसके बाद आरोपी गाड़ी व लूटे जेवरात लेकर फरार हो गए। अपराधियों ने करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में लिए हुए थे पिस्तौल
बंटी ने बताया कि जब आरोपी मोनू ने उसे गली में रोका तो उसने कहा कि था कि वे कोई बड़ा कांड करने जा रहे हैं। उनके हाथ में काले रंग का बैग था। घर में जब आरोपियों ने गीता को गोली मारी तो उसने उसी पिस्तौल से गोली नहीं चलाई बल्कि बैग से दूसरी पिस्तौल निकाली और फायर किए।

 

एक्सरे में गीता के दिमाग के पीछे अटकी दिखी गोली
हत्या के बाद दोनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा गया। पोस्टमार्टम करने से पहले गोली का पता लगाने के लिए एक्स रे कराया गया। इसके बाद दोनों शवों का चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में पता चला कि गीता की आंख पर गोली मारी गई है और गोली आंख को चीरते हुए दिमाग के पीछे जाकर अटक गई। वहीं सुप्रिया के कान के पास और पेट में गोली मारी गई।
 

बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड
घटना के विरोध में बार एसोसिएशन हिसार और हांसी में वर्क सस्पेंड रखा गया। हांसी बार के प्रधान भगत सिंह रंगा की अध्यक्षता में बार कार्यकारिणी की आपात मीटिंग की गई। जिसमें एडवोकेट बंटी यादव की मां और पत्नी की हत्या करने मामले में शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया।



दोहरे हत्याकांड की हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर कई खोल बरामद हुए हैं। आरोपी गाड़ी और सोने के जेवरात लेकर गए हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल, शहर थाना प्रभारी, हांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed