{"_id":"6956b8b0dfec7d66890db8cd","slug":"dogs-will-be-removed-from-sensitive-areas-feeding-places-will-be-built-in-every-ward-hisar-news-c-21-hsr1005-781903-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संवेदनशील क्षेत्रों से हटाए जाएंगे कुत्ते, हर वार्ड में बनेंगे भोजन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संवेदनशील क्षेत्रों से हटाए जाएंगे कुत्ते, हर वार्ड में बनेंगे भोजन स्थल
Thu, 01 Jan 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
हिसार। आवारा कुत्तों के मामले में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत नगर निगम
हिसार। शहर में आवारा कुत्तों के बधियाकरण और पुनर्वास को लेकर वीरवार को नगर निगम कार्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए निर्धारित भोजन स्थल बनाए जाएंगे। पशु प्रेमी इन्हीं चिह्नित स्थानों पर कुत्तों को भोजन करा सकेंगे। इससे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का जमावड़ा नहीं होगा और शहर में संतुलन बना रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रेलवे स्टेशन और अस्पताल परिसरों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें शेल्टर होम में सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर टीमें गठित करें, जो चिन्हित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और निर्धारित शेल्टर होम में भेजने का कार्य करेंगी।
डॉ. हुड्डा ने निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों के काटने की स्थिति में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए जाएं। इन नंबरों को प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि आपात स्थिति में आमजन को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके और जागरूकता बढ़े।
विज्ञापन
बैठक में ईओ हांसी राजेंद्र सोनी, वेटनरी सर्जन डॉ. अमित शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, रोडवेज टीएम प्रीतम सिवाच, डीएसपी हांसी सिद्धार्थ व डीएसपी हिसार कमलजीत आदि उपस्थित रहे।
आवारा कुत्तों का प्रवेश रोकने के लिए चहारदीवारी निर्माण के निर्देश :
डॉ. हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी विभाग अपने कार्यालय परिसरों में चहारदीवारी का निर्माण या सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही आवारा कुत्तों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा गार्डों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।