{"_id":"6939c116d9b5a4633d0ad738","slug":"doctors-strike-ntd-injection-given-to-women-after-delivery-runs-out-hurdle-in-medical-services-for-criminals-hisar-news-c-21-hsr1020-767560-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चिकित्सकों की हड़ताल ... डिलीवरी के बाद महिलाओं को लगने वाला एनटीडी इंजेक्शन खत्म, अपराधियों के मेडिकल में आई बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चिकित्सकों की हड़ताल ... डिलीवरी के बाद महिलाओं को लगने वाला एनटीडी इंजेक्शन खत्म, अपराधियों के मेडिकल में आई बाधा
विज्ञापन
हांसी। सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते पुलिसकर्मियों को अपराधियों का मेडिकल करवाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अस्पताल में डिलीवरी के बाद लगाया जाने वाला एनटीडी इंजेक्शन समाप्त हो जाने पर महिलाओं को हिसार रेफर किया गया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए एक महिला का शव आया, जिसे हिसार भेजना पड़ा।
नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी समस्याएं बनी रहीं। अस्पताल में सर्जरी बुधवार को भी नहीं हो पाई। हड़ताल के पहले दो दिन सर्जरी नहीं होने के कारण बुधवार को बुलाए गए मरीजों को भी वापस लौटना पड़ा। इसके अतिरिक्त, पोस्टमार्टम के लिए एक महिला का शव अस्पताल में लाया गया, जिसे हिसार रेफर करना पड़ा। एमएलआर (मेडिकल लीगल रिपोर्ट) कटवाने के लिए घायलों को भी हिसार भेजा गया।
नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चे के ब्लड ग्रुप से मेल न खाने पर एनटीडी इंजेक्शन लगाया जाता है, लेकिन यह इंजेक्शन अस्पताल में समाप्त हो गया था। इस कारण महिला को हिसार भेजा गया। वहीं, पुलिसकर्मियों को अपराधियों के मेडिकल के लिए भी परेशानी हुई। इमरजेंसी में तैनात ईएसआई के चिकित्सकों ने मेडिकल करने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें सीएमओ ने एमएलआर काटने, पोस्टमार्टम करने और कानूनी कार्रवाई करने से मना किया था। पुलिसकर्मियों ने चिकित्सक से कई बार अपील की, लेकिन चिकित्सक नहीं माने। अंततः अपराधियों को हिसार के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल हुआ और फिर उन्हें जेल भेजा गया। यह ध्यान देने योग्य है कि अपराधियों को गिरफ्तारी के बाद और जेल में भेजने से पहले नागरिक अस्पताल से मेडिकल कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
एनएचएम व ईएसआई के चिकित्सक तैनात
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के आह्वान पर चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। हांसी के नागरिक अस्पताल में दो एसएमओ और छह एमओ चिकित्सक हड़ताल पर हैं, जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, एमरजेंसी में एनएचएम और ईएसआई के चिकित्सक तैनात हैं। एनएचएम के तहत महिला रोग विशेषज्ञ, सामान्य ओपीडी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर रहे हैं। हड़ताल के कारण अस्पताल प्रशासन के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
-- --
हांसी के नागरिक अस्पताल में जो इंजेक्शन खत्म हैं, उन्हें जल्द ही मुहैया करवा दिया जाएगा। अपराधियों के मेडिकल न करने के लिए मैंने किसी चिकित्सक को कोई आदेश नहीं दिया है। - डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, हिसार