{"_id":"6afb5096b3c58f21730514e8","slug":"i-am-explaining-this-for-the-first-time-if-any-shortcomings-are-found-next-time-a-notice-will-be-issued-and-action-will-be-taken-hisar-news-c-21-hsr1020-993803-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पहली बार समझा रही हूं, अगली बार खामी मिली तो नोटिस और कार्रवाई भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पहली बार समझा रही हूं, अगली बार खामी मिली तो नोटिस और कार्रवाई भी होगी
विज्ञापन
लुवास में छात्राओं के साथ संवाद करते महिला आयोग उपाध्यक्ष मीना परमार।
हिसार। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने सोमवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) और गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) का दौरा कर महिला छात्रावासों का निरीक्षण किया।
एचएयू में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी और पॉश कमेटी के रजिस्टर मांगे गए लेकिन अधिकारी उन्हें नहीं दिखा सके। लुवास के अधिकारी भी छात्रावासों और कमेटियों से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दे पाए। इस पर मीना परमार ने चेतावनी दी कि यह उनका पहला कार्यक्रम है इसलिए इस बार केवल समझाकर छोड़ रही हैं। अगली बार खामी मिली तो नोटिस जारी करने के साथ कार्रवाई भी होगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी छात्रावासों में मानकों के अनुसार कमेटियां गठित की जाएं, रजिस्टर अपडेट रखें और शिकायत पेटिका लगाई जाए। पेटिका नियमित रूप से खोलकर शिकायतों का समाधान भी किया जाए। उन्होंने चेताया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर 50 हजार से 1.50 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इस दौरान जिला महिला संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी, अरुण दत्त शर्मा, भाजपा महासचिव कृष्ण सरसाना, अजय गावड़, पीयूष मेहता, सुदेश चौधरी और सीमा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लुवास अधिकारी नहीं दे पाए पूरी जानकारी
लुवास के कुलपति कार्यालय में मीना परमार ने छात्रावासों की संख्या, उनमें तैनात स्टाफ, छात्राओं की संख्या और आईसीसी कमेटी का ब्योरा मांगा। इस दौरान कुलपति प्रो. विनोद वर्मा भी मौजूद थे। विश्वविद्यालय की ओर से महिला अधिकारी डॉ. सोनिया अधूरी जानकारी ही दे सकीं। इस पर उपाध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल केवल आगाह किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कमेटी आयोग के मानकों के अनुरूप नहीं है। इसे आयोग की ओर से दिए गए प्रोफार्मा के अनुसार तैयार किया जाए, ताकि अगले निरीक्षण में कोई खामी न मिले। इसके बाद उन्होंने छात्राओं से संवाद कर अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या पर सीधे फोन या व्हाट्सएप कर सकती हैं। इस दौरान छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली।
छात्राएं बोलीं, मैडम हॉस्टल के एक हिस्से में अंधेरा
जीजेयू के महिला छात्रावास के निरीक्षण के दौरान मीना परमार ने छात्राओं के कमरे, बाथरूम, शौचालय और मीटिंग रूम का जायजा लिया। इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि हॉस्टल के एक हिस्से में लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को 48 घंटे में समस्या दूर करने के निर्देश दिए। छात्राओं ने नए हॉस्टल की मांग उठाते हुए बताया कि एक कमरे में पांच से छह छात्राओं को रहना पड़ रहा है। उन्होंने नए छात्रावासों का निर्माण कराने की मांग की।
शून्य से शिखर तक की यात्रा में माता-पिता और गुरुओं का योगदान न भूलें
जीजेयू के चौ. रणबीर सिंह सभागार में छात्राओं से संवाद करते हुए मीना परमार ने कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में किया गया कर्म ही सुकर्म है। प्रगतिशील शोधों को नए आयाम देना और सामाजिक बुराइयों को रोकना भी हमारी जिम्मेदारी है। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी माता-पिता और गुरुओं के योगदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए कहा कि कई बार महिलाएं साइबर अपराध का शिकार हो जाती हैं। किसी भी अपराध की शिकायत महिला हेल्पलाइन, महिला आयोग या महिला थाने में की जा सकती है। छात्राएं बिना डरे अपनी आवाज बुलंद करें और विकसित व संस्कारवान भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि नौकरी पाने वाली नहीं, बल्कि नौकरी देने वाली बनें। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि व्यक्तिगत चरित्र के साथ राष्ट्र चरित्र का भी निर्माण करें। सृजनात्मक कौशल विकसित करने के साथ प्रश्न पूछने की आदत बनाए रखें। कुलसचिव विजय कौशिक भी मौजूद रहे। प्रो. दीपा मंगला ने स्वागत और सविता उबा ने धन्यवाद संबोधन दिया।
मैडम, आप लड़कों को भी समझाएं...
जीजेयू में संवाद के दौरान एक छात्रा ने मीना परमार से कहा कि दुष्कर्म के मामलों में छात्राओं को जागरूक करने के साथ लड़कों को भी समझाया जाना चाहिए। इस पर उपाध्यक्ष ने सहमति जताते हुए कहा कि उनकी बात सही है। अगले कार्यक्रम में लड़कों को भी शामिल कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।