{"_id":"6920c51f6ef9092b250c9fac","slug":"do-justice-for-my-deathget-14-lakhs-written-instead-of-2-lakhs-you-will-be-cursed-by-my-children-hisar-news-c-21-hsr1020-755388-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेरी मौत का इंसाफ करना...2 लाख के बदले 14 लाख लिखवाए, मेरे बच्चों की बददुआ तुम्हें लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेरी मौत का इंसाफ करना...2 लाख के बदले 14 लाख लिखवाए, मेरे बच्चों की बददुआ तुम्हें लगेगी
विज्ञापन
रविंद्र द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट।
हिसार। गांव कैमरी में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले कार चालक रविंद्र का 8 मिनट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में रविंद्र ने अपने साथ हुई कथित प्रताड़ना, धमकियों और आर्थिक जबरदस्ती का जिक्र करते हुए कह रहा कि मेरी मौत का इंसाफ करना...2 लाख के बदले 14 लाख लिखवाए, मैं अपने पांच बच्चों को छोड़कर जा रहा हूं, उनकी बददुआ तुम पर लगेगी। ऊपर वाला तुम्हें मारेगा, कानून तुम्हें सजा देगा।
वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और ग्रामीणों के साथ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को गांव में रविंद्र का अंतिम संस्कार हुआ।
वीडियो में उसने चौकी प्रभारी मंगाली, आजाद नगर थाना इंचार्ज, पुलिस अधीक्षक हिसार, डीजीपी हरियाणा, कैमरी की सरपंच दयावंती, पूर्व सरपंच सत्यनारायण सहारण, विधायक रणधीर पनिहार और मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि मेरी मौत का इंसाफ करना। मेरी आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब पांचों को फांसी की सजा होगी।
विज्ञापन
अब जानिए रविंद्र ने सुसाइड नोट में क्या लिखा...
मैं रविंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश गांव कैमरी का स्थायी निवासी हूं। 14 नवंबर (शुक्रवार) को जब मैं मेरे साढू सतीश के पास गांव नलवा में था तो सुबह करीब 7 बजे 4 व्यक्ति वहां आए और जबरदस्ती मुझे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले आए। रास्ते में मेरे साथ मारपीट की गई। उनके पास दो पिस्तौल भी थीं। विकास (फौजी), दिनेश, रोहताश, उत्सव ने मेरे साथ जबरदस्ती की। बाद में मंगाली आने के बाद देवराज भी उनसे मिला और ये सभी मिलकर मुझे हिसार में पूरे दिन घुमाते रहे। बाद में मुझे और मेरे अंकल खेमचंद को हिसार कोर्ट ले जाया गया, जहां जबरन एफिडेविट बनवाए। एफिडेविट में उनकी मर्जी के अनुसार बातें टाइप करवाई गईं और हमसे जबरन साइन एवं अंगूठे लगवाए गए। एफिडेविट में बहुत अधिक रकम भी लिखवाई गई। मेरे पास मेरे दोस्त अमन की गाड़ी भी विकास और देवराज साथ ले गए। इसके अलावा मेरे चार चेक भी ले लिए गए। अब रोज देवराज और विकास फौजी मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं। आज 20 नवंबर को सुबह 9:16 बजे वह मुझे गांव बुलाने लगा। मैं इन सभी लोगों से परेशान हो चुका हूं और मानसिक रूप से टूट चुका हूं और सुसाइड कर रहा हूं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच प्राथमिकता से की जा रही है। सुसाइड नोट व परिवार की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।
- दलबीर पूनिया, एसएचओ, आजाद नगर थाना।