{"_id":"68a61ce014d00e0e3b013b3a","slug":"divya-aradhya-harshita-and-jiya-selected-for-state-level-badminton-competition-hisar-news-c-21-hsr1020-691801-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए दिव्या, आराध्या, हर्षिता और जिया का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए दिव्या, आराध्या, हर्षिता और जिया का चयन
Thu, 21 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। 58वीं जिला स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले बुधवार को विद्युत नगर स्थित बैडमिंटन हॉल में करवाए गए। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों ने दमखम दिखाया। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने की। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
बुधवार को हुए मुकाबले में अंडर-19 में स्कॉटिश स्कूल से दिव्या, आराध्या, सेंट सोफिया स्कूल से हर्षिता और डीपीएस से जिया का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसी प्रकार अंडर-17 आयु वर्ग में स्मॉल वंडर स्कूल से अवनी, द आर्यन स्कूल से श्रेष्ठी, स्मॉल वंडर स्कूल से परी, स्कॉटिश स्कूल से प्रीति और गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल से साक्षी का चयन किया गया है।
प्रतियोगिता उप जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह श्योरान, विजेंद्र सिंह के सानिध्य में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमल शर्मा पहुंचें। इस अवसर पर एईओ कुलदीप मलिक, डीपीई कुलदीप नैन, सुनील दत्त, राजेंद्र सिंह, कोच नरेश मलिक, सरोज आदि मौजूद रहे।