{"_id":"6765a430a2a17c320d0bc29d","slug":"district-level-ice-skating-championship-on-21st-hisar-news-c-21-hsr1020-528400-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिलास्तरीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिलास्तरीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप 21 को
Fri, 20 Dec 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
हिसार। विंटर ओलंपिक खेल आइस स्केटिंग के महत्वपूर्ण इवेंट खेलो इंडिया एवं उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स की स्टेट टीम चयन करने की कड़ी में हिसार जिले की टीम का चयन 21 दिसंबर को शाम चार बजे महाबीर स्टेडियम में होगा।
हिसार आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार वर्मा व संयोजक सचिव पावेल ने संयुक्त रूप से बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित राज्यस्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हिसार आइस स्केटिंग टीम का चयन किया जाएगा। इसमें स्पीड एवं फिगर आइस स्केटिंग के इवेंट के लिए अंडर-6, 6 से 8, 8 से 10, 10 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 आयु वर्ग व 19 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग की श्रेणियों में लड़के और लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले (प्रथम-1, द्वितीय-1, तृतीय-2) विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला टीम में स्थान दिया जाएगा।