{"_id":"6421e25bc119084e9f0d04e6","slug":"district-councilor-upset-over-giving-more-grant-to-vice-chairperson-hisar-news-c-21-hsr1020-91620-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वाइस चेयरपर्सन को अधिक ग्रांट देने पर बिफरे जिला पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वाइस चेयरपर्सन को अधिक ग्रांट देने पर बिफरे जिला पार्षद
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद चुनाव के बाद सोमवार को पहली ही बैठक हंगामेदार रही। बजट आंवटन को लेकर जिला पार्षद आपस में भिड़ गए। 9.88 करोड़ रुपये की ग्रांट में वाइस चेयरपर्सन को अतिरिक्त हिस्सा देने के सवाल पर पार्षदों में काफी देर तक बहस होती रही। हालांकि बाद में वाइस चेयरपर्सन को अन्य पार्षदों के बराबर ही बजट वितरित किया गया। चेयरमैन पूरे जिले में 1.50 करोड़ रुपये की ग्रांट खर्च कर सकेंगे। वहीं, अन्य 29 पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में 28-28 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। इस बजट को खर्च करने के लिए पार्षद अगले दो दिन में अपने कार्याें की सूची सौंपेंगे। जिसे 11 अप्रैल को होने वाली बैठक में मंजूरी दी जाएगी।
जिला परिषद की पहली बैठक सोमवार को जिला परिषद के सभागार में चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतपाल ने किया। बैठक की शुरुआत वार्ड नंबर एक के पार्षद होशियार सिंह सेलवाल को श्रद्धांजलि देने से हुई। सीईओ प्रीतपाल ने 137 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा। इसमें सरकार से 100 करोड़ की ग्रांट का प्रस्ताव था। पार्षदों ने कहा कि सरकार को 200 करोड़ रुपये की ग्रांट का प्रस्ताव भेजा जाए।
वाइस चेयरपर्सन सरकार से मांगे ग्रांट
इस दौरान वाइस चेयरमैन रीना बधावड़ ने कहा कि अगर उन्हें स्पेशल ग्रांट नहीं दी जा रही तो वाइस चेयरमैन का चुनाव क्यों करवाया गया? इस दौरान एक पार्षद ने कहा कि चेयरमैन को सरकारी आवास, गाड़ी, फ्री टोल की सुविधाएं मिलती है। अगर वाइस चेयरमैन को मिलती है तो पार्षद स्पेशल ग्रांट वाइस को देने के लिए तैयार हैं। वाइस चेयरपर्सन को सरकार से ग्रांट मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
आशीष कुक्की ने बनवाई सहमति
जिला परिषद चेयरमैन की स्पेशल ग्रांट को लेकर पार्षद बीर सिंह ने 2.5, पार्षद सत्यवीर सिंधु ने 2 करोड़ रुपये तय करने का प्रस्ताव रखा। पार्षद सुनील मुंड ने कहा कि एक कराेड़ रुपये तय किया जाए। जिस पर आशीष गोदारा कुक्की ने कहा कि 1.5 करोड़ रुपये ठीक है। जिस पर सभी ने सहमति जता दी। चेयरमैन सोनू सिहाग ने कहा कि पौने दो करोड़ कर लो, आशीष बोले लालच मत करो डेढ़ करोड़ ठीक है। चेयरमैन के पास काफी विकल्प होते हैं।
यह प्रस्ताव मंजूर किए गए
- जिला परिषद चेयरमैन के आवास की मरम्मत
- जिला परिषद चेयरमैन के लिए नई गाड़ी की खरीद
- जिला परिषद की विभिन्न कमेटियों का गठन करना
-जिला परिषद डेवलेपमेंट प्लान तैयार करने के लिए प्लानिंग कमेटी कमेटी व सभा का गठन
- जिला परिषद सीईओ के आवास के लिए जमीन चिन्हित करना
- जिला परिषद का 25 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स भरना
-पिछली बैठक में मंजूर किए गए सात कार्याें को निदेशालय भेजने की मंजूरी
:::::::::::::::::::
बैठक की झलकियां
- कुछ पार्षदों ने टोल टैक्स से छूट का मुद्दा उठाया।
- पार्षद ओमप्रकाश ने पार्षदों का मानदेय अभी तक नहीं आने सवाल उठाया।
- बैठक में दो महिला पार्षदों ने ही अपनी बात रखी, अधिकतर पार्षद प्रतिनिधि ही सवाल-जवाब करते दिखे।
- पार्षदों ने खेतों की नालियों को पक्का करने, रिपेयर करने तथा खेतों के रास्ते पक्के करने का प्रस्ताव रखा।
- स्वर्गीय पार्षद होशियार सिंह सेलवाल के कार्याें को प्राथमिकता से करने का प्रस्ताव रखा।
हम सरपंचों के अंडर काम नहीं करेंगे : संधू
पार्षद सत्यवीर संधू ने कहा कि हमें सरपंचों के अंडर काम करना पड़ता है। हमारे पास अधिक पावर होनी चाहिए, जो काम हम लिखकर भेजें वह काम होना चाहिए। हम यह नहीं चाहते उनके प्रस्ताव से काम हो। जिस पर जिला परिषद सीईओ ने कहा पंचायती राज कानून में ऐसा ही है। पार्षद संधू के कहा हम पावर के लिए संविधान में संशोधन कराएंगे। हमारी मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन करेंगे।