फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Badminton Championship from 4th to 6th July in Vidyut Nagar

Hisar News: जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 4 से 6 जुलाई तक विद्युत नगर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
District Badminton Championship from 4th to 6th July in Vidyut Nagar
हिसार। लड़के व लड़कियों की जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 जुलाई तक विद्युत नगर के बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। इसका फैसला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि लड़के और लड़कियों के अंडर-13, अंडर-15 व 17 साल से कम आयु वाले लड़कों व लड़कियों की एकल व युगल/मिश्रित युगल की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में केवल हिसार जिले के प्रतिभागियों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को हिसार जिला की तरफ से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। आगामी महीनों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फरीदाबाद में आयोजित होगी।रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। रजिस्ट्रेशन 1 जुलाई तक शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक बैडमिंटन हॉल में करवा सकते हैं।हिसार बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा व सचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 से 30 जून तक गुरुग्राम में आयोजित होने जा रहे पहले स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी हिसार जिले के 15 लड़के व 8 लड़कियों को हिसार जिले की तरफ से भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है। इस टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी आगामी दिनों में हरियाणा की तरफ से नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed