फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   district administration is looking land for international cricket stadium

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए जिला प्रशासन तलाश रहा जमीन

Thu, 19 Mar 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
district administration is looking land for international cricket stadium
जिला प्रशासन हिसार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की ओर अग्रसर है, जबकि प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह इसके लिए बजट का हवाला देकर स्पष्ट इनकार कर चुके हैं। बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए एडीसी विवेक पद्म सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें खेल अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में सिरसा रोड स्थित जीएलएफ की जमीन को स्टेडियम के लिए देखा गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने जीएलएफ के अधिकारियों से जमीन से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को एडीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बैनीवाल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसराम, जीएलएफ से नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सहित स्वास्थ्य विभाग, रेवेन्यू ऑफिस के भी अधिकारी शामिल थे। पहले जो जमीन देखी गई थी, वह एयरपोर्ट के बिलकुल नजदीक थी। ऐसे में माना जा रहा था कि एयरपोर्ट के कारण बाद में स्टेडियम में कोई अड़चन न आए, इसलिए दूसरी जगह तलाश की जाए। इसके चलते बैठक में जीएलएफ की जमीन में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की संभावनाओं की जांच की गई। इसके लिए ओमप्रकाश को विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस जमीन पर पहले से ही जिला नागरिक अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव पेंडिंग है।
विज्ञापन

पहले भी कई जगह देखी जा चुकी स्टेडियम के लिए जमीन
हिसार में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पहले भी सिरसा रोड, सातरोड़, रामधन बीज फार्म सहित कई जगह जमीन देखी जा चुकी है। हालांकि वे सभी जगह स्टेडियम के लायक नहीं मानी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट का अभाव बता खेल मंत्री नकार चुके
हिसार में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाए जाने का मुद्दा स्थानीय विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने उठाया था। हरियाणा विधानसभा के हाल ही में हुए सत्र में भी उन्होंने इसको बनाए जाने को लेकर सवाल पूछा था। उनके जवाब में खेल मंत्री संदीप सिंह ने हिसार में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने से साफ इनकार किया था। उन्होंने बजट का अभाव बताते हुए इस योजना को सिरे से नकार दिया था, जबकि जिला प्रशासन अभी भी इसे सिरे चढ़ाने के प्रयास कर रहा है।
हमारे पास पहले ही इस जमीन पर नागरिक अस्पताल बनाने का प्रपोजल आया हुआ है। करीब 70 एकड़ जमीन है। अब क्रिकेट स्टेडियम के लिए जो मांगा गया है, वह रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। नियमानुसार जमीन जिसको सैंक्शन होगी, उसे दे दी जाएगी।
-ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार, जीएलएफ, हिसार
क्रिकेट स्टेडियम बनाने को लेकर मीटिंग हुई थी, जिसमें मौजूद विभागों के अधिकारियों ने अपनी राय दी थी। अब जीएलएफ की जमीन की उपयुक्तता को तलाशा जा रहा है। इसके लिए विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
-कृष्ण कुमार बैनीवाल, जिला खेल अधिकारी, हिसार
फिलहाल हिसार में कोई क्रिकेट मैदान नहीं है। हमारा काम खिलाड़ियों को इसकी सुविधा प्रदान करना है। वह इंटरनेशनल होगा या नेशनल या फिर स्थानीय यह सरकार और मंत्रियों का काम है, वही तय करेंगे।

-विवेक पदम सिंह, एडीसी, हिसार
प्रशासनिक स्तर पर कोई बैठक हुई है, यह मेरी नॉलेज में नहीं है। खेल मंत्री ने बजट को लेकर स्टेडियम से इनकार किया था, जिस पर मैंने उन्हें बजट के प्रावधान की प्रक्रिया समझाई थी। उस दौरान मामला अधर में लटक गया था। हम प्रयास नहीं छोड़ेंगे और मंत्री जी से फिर से बात की जाएगी।
-डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed