Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District administration careless... animals roaming on roads, lives at risk

Hisar News: जिला प्रशासन बेपरवाह...सड़कों पर पशुओं का डेरा, खतरे में जिंदगानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
District administration careless... animals roaming on roads, lives at risk
शहर के अर्बन एस्टेट में बेसहारा पशुओं का झुंड। 
हिसार। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक बेसहारा पशु वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़क के बीचोंबीच बैठे गोवंश हादसों को न्योता दे रहे हैं तो कहीं अचानक सामने आने वाले पशु लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। सड़कों पर मौत बनकर मंडरा रहे इन पशुओं से निपटने के इंतजाम नाकाफी हैं। छह माह में लावारिस पशुओं के कारण शहर में दस छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर हालात ज्यादा चिंताजनक हैं। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशुओं के आने से चालक संतुलन खो बैठते हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट भी नहीं हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के पास नेशनल हाईवे पर रात को अंधेरा रहता है। पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए पर्याप्त फेंसिंग भी नहीं की गई है। निगरानी के लिए कोई विशेष दस्ता तैनात नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक शहर के बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर 4 हजार से अधिक लावारिस पशु घूम रहे हैं। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, गुलाब सिंह और नरेश चंद्र का कहना है कि नगर निगम के टोल-फ्री नंबरों पर शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed