फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Display showrooms will be built in the proposed Sector 25 on the lines of Sector 17 of Chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 की तर्ज पर प्रस्तावित सेक्टर 25 में बनाए जाएंगे डिस्प्ले शोरूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Display showrooms will be built in the proposed Sector 25 on the lines of Sector 17 of Chandigarh
हिसार। शहर के सेक्टर 1-4 के सामने प्रस्तावित सेक्टर-25 में चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तर्ज पर डिस्प्ले शोरूम बनाए जाएंगे। इन शोरूम का आकार 15 गुना 30 मीटर होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर के ले आउट प्लान में फेरबदल किया है। अब सेक्टर में प्रस्तावित वेयर हाउस, पुलिस स्टेशन, बिजली सब स्टेशन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी की तरफ से शहर में पहला कॉमर्शियल सेक्टर विकसित किया जा रहा है। करीब छह साल पहले इसका ले आउट कम डिमार्केशन प्लान तैयार किया गया था। यही नहीं सेक्टर में बिजली, सड़क व पानी आदि बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एस्टीमेट भी तैयार कर लिए गए थे। मगर उस समय सेक्टर के प्लॉट का ड्रॉ नहीं निकाला गया। अब मुख्यालय ने इस सेक्टर के प्लॉट बेचने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में डिस्प्ले शोरूम बने हैं। उसी तर्ज पर सेक्टर-25 में भी डिस्प्ले शोरूम बनाए जाएंगे। प्रत्येक शोरूम का 15 गुना 30 मीटर आकार है। ये शोरूम सेक्टर की खूबसूरती को बढ़ाएंगे। पुराने ले आउट में डिस्प्ले शोरूम को शामिल नहीं किया गया था। इसके अलावा सेक्टर में 30 मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी सुविधाएं
सुविधा एरिया संख्या
शॉप कम ऑफिस 11.76 एकड़ 173
बूथ 0.09 एकड़ 05
डिस्प्ले शोरूम 26.91 एकड़ 242
होटल 13.07 एकड़ 04
शॉपिंग मॉल 3.63 एकड़ 02
मल्टी लेवल पार्किंग 6.8 एकड़ 01
ऑडिटोरियम या सिनेमा हॉल 2.22 एकड़ 01
सीएनजी-पीएनजी स्टेशन 0.37 एकड़ 01
पेट्रोल पंप 0.098 एकड़ 01
लेजर वैली 19.69 एकड़ 01
सेक्टर 7 में बनाई जाएंगी रद्द की गई साइट
एचएसवीपी ने सेक्टर-25 में बनने वाले फायर स्टेशन, बूस्टिंग स्टेशन, ग्रिड सब स्टेशन, पुलिस स्टेशन, वेयर हाउस, अस्पताल व इंस्टीट्यूशन को रद्द कर दिया है। संशोधित ले आउट प्लान में से जिन साइट को रद्द किया है, इन्हें प्रस्तावित सेक्टर-7 में बनाया जाएगा। यह सेक्टर इंडस्ट्रीयल होगा और सेक्टर-25 के पास ही इसे विकसित किया जाएगा।

सेक्टर 25 के ले आउट कम डिमार्केशन प्लान को संशोधित किया गया है। इसमें डिस्प्ले शोरूम सहित कुछ अन्य नई कैटेगरी को जोड़ा गया है। फिलहाल सेक्टर में पानी, बिजली व सड़क आदि सुविधाएं देने के लिए एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed