{"_id":"648f472c2bffa39e0c0c9858","slug":"discrimination-against-uklana-happened-even-during-congress-government-it-will-not-happen-in-future-kumari-selja-hisar-news-c-21-hsr1005-159906-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार के समय भी हुआ था उकलाना के साथ भेदभाव, आगे ऐसा नहीं होगा : कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार के समय भी हुआ था उकलाना के साथ भेदभाव, आगे ऐसा नहीं होगा : कुमारी सैलजा
Sun, 18 Jun 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में नए लोगों को जोड़ने के बाद साथ खड़ीं कुमारी सैलजा।
उकलाना। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार सैलजा ने रविवार को उकलाना में कहा कि कांग्रेस के समय में इस क्षेत्र का जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हो पाया। इसका कारण उस समय हलके से किया गया भेदभाव था। लेकिन आगे कांग्रेस की सरकार बनी तो हलके का पहले से ज्यादा विकास करवाया जाएगा।
कुमारी सैलजा रविवार को गांव बिठमड़ा व सुरेवाला में बड़ी चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करने के बाद उकलाना में पत्रकारों से बात कर रही थीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि 10 वर्ष केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद वे उकलाना क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करवा पाईं। उन्हें तो अंबाला लोकसभा क्षेत्र में भी विकास करवाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी थी। विकास के लिए प्रदेश सरकार का सहयोग चाहिए, लेकिन न तो पिछली सरकार ने सहयोग दिया और न ही मौजूदा प्रदेश सरकार विकास करवा रही है। पत्रकारों ने पूछा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री बनते हैं तो उकलाना हलके के साथ कैसा व्यवहार होगा, इस पर कुमारी सैलजा ने कहा कि ये तो वक्त बताएगा।
कांग्रेस में फूट नहीं, नेतृत्व तय करेगा सब कुछ
पत्रकारों ने पूछा कि पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा आपके साथ और उनके भाई जयप्रकाश भूपेंद्र हुड्डा के साथ हैं तो इस कुमारी सैलजा ने कहा कि रणधीर सिंह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। कांग्रेस-इनेलो गठबंधन को लेकर हाईकमान ही फैसला करेगा। अगले चुनाव में नीतिश कुमार को विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत करने के सवाल पर कहा कि सभी पार्टियों की बैठक में ही नाम तय होगा। कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और पांच राज्यों के चुनाव में इसका असर दिखेगा। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे को आगे करके चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह हाईकमान ही तय करेगा।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
अजय सिंह खेड़ी बर्की, करमजीत कौर जिला पार्षद सिरसा, ठाकुर दुर्गा सिंह सरपंच, सुभाष सहारण सरपंच आदि लोग कुमारी सैलजा के सामने कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायिक सदस्य हरपाल बूरा, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, पूर्व एचपीएससी सदस्य जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।