फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Directorate of Admissions of RTE sought report, data of admission is being mismatched from records of private schools

आरटीई के दाखिलों का निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट, निजी स्कूलों के रिकॉर्ड से दाखिले का डाटा हो रहा है मिसमैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Admissions of RTE sought report, data of admission is being mismatched from records of private schools
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा विभाग से आरटीई के तहत निजी स्कूलों में किए गए दाखिलों का रिकॉर्ड मांगा है, ताकि डाटा का मिलान सही से हो सके। पिछले दिनों शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय के पास आरटीई के दाखिलों का जो डाटा भेजा था वह मिसमैच हो रहा था। किसी स्कूल में संख्या कम तो किसी में ज्यादा दाखिले शो हो रहे थे।
विज्ञापन

अब सरकार ने शिक्षा विभाग को दोबारा से क्रॉस चेक कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं कि निजी स्कूलों ने बच्चों का आरटीई के तहत स्कूलों में दाखिला किया है या नहीं। इस बारे में पंचकूला निदेशालय ने सभी जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक करके आदेश जारी किए हैं। मौलिक शिक्षा अधिकारियों ने सभी बीईओ को आदेश जारी कर दिए हैं। डीईईओ ने सभी बीईओ को जल्द रिपोर्ट तैयार कर भेजने के आदेश दिए हैं। कुछ निजी स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने आरटीई में बच्चों का दाखिला किया ही नहीं, जबकि स्कूल में दाखिला का रिकार्ड दिखाकर निदेशालय को भेजा हुआ है। हर ब्लाक में स्कूलों की संख्या ज्यादा होने के कारण बीईओ भी क्रॉस चेक नहीं कर पाए। उन्होंने भी सीधा रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी। अब क्रास चेक किया गया तो यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर ही मिलेगी फीस
निजी स्कूलों द्वारा निदेशालय को भेजी गई दाखिले की रिपॉर्ट का सही मिलान होने के बाद ही सरकार की ओर से फीस का भुगतान किया जाएगा। इस कारण निदेशालय ने शिक्षा विभाग से आरटीई की दोबारा से रिपोर्ट मांगी है। अगर किसी निजी स्कूल ने पांच बच्चों को आरटीई में दाखिला दिया है तो उतनी ही फीस मिलेगी। मगर जो डाटा भेजा है, उसमें कहीं पांच तो कहीं दस दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों में आरटीई के तहत कितने बच्चों के दाखिले हुए हैं इसकी रिपोर्ट लेने के लिए सभी बीईओ को आदेश दे दिए हैं। पूरा रिकॉर्ड का मिलान करके निदेशालय भेजा जाएगा। ब्लॉक वाइज स्कूलों से आरटीई के तहत दाखिलों का रिकॉर्ड जल्द ही हमारे पास आ जाएगा। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed