फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Direct air service from Hisar Airport to Delhi will be operated on one day instead of two days

Hisar News: हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा दो के बजाय एक दिन होगी संचालित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Direct air service from Hisar Airport to Delhi will be operated on one day instead of two days
हिसार। सितंबर माह से हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा सप्ताह में दो के बजाय एक दिन ही संचालित की जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों की मानें तो विमान कंपनी ने हिसार-दिल्ली रूट पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

अभी तक एलायंस एयर की तरफ से हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व रविवार को संचालित की जा रही है। कंपनी के निर्धारित रूट के अनुसार सुबह दिल्ली से विमान हिसार आता है और यहां से अयोध्या जाता है। इसके बाद यह विमान वापस हिसार और हिसार से फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरता है।
विज्ञापन

अब ये किए बदलाव
एलायंस एयर कंपनी ने अब शुक्रवार के रूट में बदलाव कर दिया है। इस रूट में कंपनी ने जयपुर को जोड़ दिया है। नए रूट के अनुसार अब विमान दिल्ली से उड़ान भरकर सीधा जयपुर जाएगा और फिर जयपुर से हिसार और हिसार से अयोध्या जाएगा। वापसी में विमान अयोध्या से हिसार, हिसार से जयपुर और जयपुर से दिल्ली जाएगा। इस रूट में बदलाव करने से शहरवासियों को नुकसान यह होगा कि अब उन्हें हिसार एयरपोर्ट से इस दिन दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध नहीं होगी, जबकि फायदा यह होगा कि अब हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई सेवा उपलब्ध होगी। वहीं रविवार को हिसार से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा पहले की तरह संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 सितंबर से बदलाव की संभावना
संभावना है कि 12 सितंबर से नया रूट सिस्टम लागू होगा। नए रूट हिसार से जयपुर का किराया 1950 रुपये निर्धारित किया गया है। इस दौरान हिसार से जयपुर पहुंचने में 1 घंटा 5 मिनट का समय लगेगा। फिलहाल हिसार वाया रेल व बस सेवा से जयपुर से जुड़ा हुआ है। पैसेंजर ट्रेन में जयपुर का किराया 125 रुपये है, जबकि स्लीपर में 340 रुपये, थर्ड एसी में 590 और सेकेंड एसी में 870 रुपये है। वहीं बस में वाया भिवानी 390 रुपये और वाया झुंझुनू 385 रुपये है।

यह रहेगा शेड्यूल
रूट-उड़ान भरेगा-उतरेगा
दिल्ली से जयपुर-सुबह 9:40 बजे-सुबह 10:45 बजे
जयपुर से हिसार-सुबह 11:10 बजे-दोपहर 12:15 बजे
हिसार से अयोध्या-दोपहर 12:35 बजे-दोपहर 2:35 बजे
अयोध्या से हिसार-दोपहर 3:00 बजे-शाम 5:00 बजे
हिसार से जयपुर-शाम 5:35 बजे-शाम 6:40 बजे
जयपुर से दिल्ली-शाम 7:10 बजे-शाम 8:15 बजे
पहले हिसार एयरपोर्ट से दो दिन दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध थी। अब दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा एक दिन ही उपलब्ध रहेगी। अब हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। एलायंस एयर के प्रस्ताव पर यह बदलाव किया गया है।
- मोहन यादव, निदेशक, हिसार एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article