फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dinesh said - The outpost in-charge locked him in the room, beat him and then gave him poisonous substances.

दिनेश बोला- चौकी प्रभारी ने कमरे में बंद कर पीटा फिर जहरीला पदार्थ पिलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dinesh said - The outpost in-charge locked him in the room, beat him and then gave him poisonous substances.
हिसार। नई सब्जी मंडी चौकी के बाहर बेसुध होकर गिरे युवक की हालत में अब सुधार है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन भारत नगर निवासी 31 वर्षीय दिनेश और उसके भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश ने बताया कि चौकी प्रभारी ने उसे कमरे में बंद कर पीटा फिर जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, चौकी प्रभारी का कहना है कि युवक ने आरोप लगाए हैं तो जांच के लिए हमारे उच्चाधिकारी बैठे हैं।
विज्ञापन

दिनेश के भाई प्रदीप का कहना है कि जनवरी में उनके घर के पास दो समुदायों में झगड़ा हो रहा था। उस दौरान वह झगड़ा छुड़वाने गए तो पुलिस ने दिनेश, मोनू और उस पर केस दर्ज कर दिया। एएसपी उपासना से गुहार लगाई तो उसका और मोनू का नाम केस से हटा दिया लेकिन दिनेश पर केस चल रहा है। उसके खिलाफ एक अन्य केस भी दर्ज है। प्रदीप का आरोप है कि नई सब्जी मंडी चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कुमार उन्हें परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

दिनेश का आरोप है कि जनवरी में दर्ज मामलों को लेकर नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस उसके घर पर लगा डीवीआर उतारकर ले गई थी। उसे वापस लेने के लिए कई बार चौकी गया। आरोप है कि एएसआई अनिल ने केस से नाम वापस लेने की एवज में रुपये मांगे। वह अब तक करीब 44 हजार रुपये दे चुका है। शुक्रवार शाम करीब पौने 7 बजे वह नई सब्जी मंडी चौकी गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज अनिल ने उसे कमरे में बंद कर पीटा, फिर अखबार में लिपटी बोतल से जहरीला पदार्थ पिला दिया, इस दौरान कमरे के बाहर पुलिसकर्मी खड़े रहे। आरोप है कि एएसआई अनिल ने उसे कहा कि आईजी उसका रिश्तेदार है। उसका डीएसपी या कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद चौकी के बाहर वह बेसुध हो गया। आरोप है शनिवार शाम को नई सब्जी मंडी से एएसआई जयबीर ने उन पर समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो आरोप लगाए गए हैं, मेरे सामने नहीं लगाए। पुलिस दिनेश के बयान लेने गई है, जो बयान होंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। अगर वह आरोप लगा रहा है तो जांच के लिए हमारे उच्चाधिकारी बैठे हैं। - एएसआई अनिल कुमार, नई सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed