फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Digging of Agroha mound will start from today along with Bhoomi Pujan, preparations completed

Hisar News: भूमि पूजन के साथ अग्रोहा टीले की खोदाई आज से होगी शुरू, तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Digging of Agroha mound will start from today along with Bhoomi Pujan, preparations completed
अग्रोहा टीले पर खोदाई के लिए निशान देही करती हुई टीम। स्रोत संवाद - फोटो : 1
अग्रोहा। पुरातन स्थल अग्रोहा टीले की खोदाई का कार्य बुधवार को भूमि पूजन के साथ शुरू होगा। पूरा लेआऊट बनाकर तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की टीम ने टीले की खोदाई के लिए निरीक्षण किया और सफाई करवाई है। पुरातत्व विभाग की उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य के निर्देशन में अग्रोहा टीले के उत्खनन का कार्य किया जाएगा। भट्टाचार्य ने बताया कि सुबह 9 बजे उत्खनन स्थल पर भूमि पूजन कर खोदाई कार्य शुरू किया जाएगा। उत्खनन स्थल पर निशानदेही कर सफाई आदि का कार्य करवा लिया गया है।
10 गुना 10 के फ्रेंच बना दिए गए हैं। उत्खनन कार्य बिना किसी मशीनरी के फावड़ा, गैती आदि से साइंटिफिक डिक्रेशन से हिसाब से किया जाएगा जो बहुत ही धीमी गति से चलेगा। पुरातत्व विभाग के दस्तावेज के अनुसार भारत में ब्रिटिश शासन काल में रोबोट्स नाम के वैज्ञानिक हुए, जिन्होंने यहां केवल 15 दिन पुरातत्व सर्वे किया था। इसके बाद सन् 1926 में अंग्रेजी सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए अग्रोहा और उसके आसपास के क्षेत्र को संरक्षित घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अग्रोहा टीले की पूर्व में हुई खोदाई में रोमन सभ्यता, कुषाण काल के वैज्ञानिक प्रमाण मिले थे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि अग्रोहा टीले की खोदाई के लिए समाज की तरफ से काफी प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed