{"_id":"6645467c717b759bdc0d5826","slug":"diarrhea-patients-are-increasing-hisar-news-c-21-hsr1020-382187-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डेंगू, मलेरिया नहीं, गर्मी में बुखार, डायरिया के बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डेंगू, मलेरिया नहीं, गर्मी में बुखार, डायरिया के बढ़ रहे मरीज
Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
हांसी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में अब तक डेंगू, मलेरिया का कोई मरीज सामने नहीं आया है। लेकिन अस्पताल में बुखार, डायरिया, घबराहट के मरीजों की संख्या में बढ़ावा हो रहा है। गर्मी के चलते अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज बुखार, डायरिया से संबंधित रोग के पहुंच रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें अब तक 77 मकानों में मिले लारवा को नष्ट कर नोटिस थमाए गए हैं। डेंगू के प्रति सामुदायिक जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर की कई कालोनियों में पहुंच कर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया मलेरिया जैसे बुखार से बचने के उपाय बता रही हैं। नागरिक अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है। हालांकि अभी तक कोई डेंगू मरीज उपचार के लिए नहीं आया है। डेंगू से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में नोडल अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह को नियुक्त किया है। वहीं डेंगू वार्ड के लिए डॉक्टर संजय सिंह वर्मा की तैनाती की गई हैं। वही तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें ट्रेनिंग पर छह छात्रों को जोड़ा गया है, जिसमें मेडिकल ऑफिसर व एमपीएचडब्लू की तैनाती है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल जीत राम, दीपक, नीरज एमपीएचडब्लू व 6 ट्रेनिंग बच्चों ने फील्ड में उतार कर अब तक 12 हजार 340 घरों में जांच पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूलर, होदी, पानी की टंकियों की जांच की हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि जिस घर में लार्वा मिला है, अगर दोबारा उन घरों में लारवा मिलता है तो उनको जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
टीमों द्वारा क्षेत्रों में जाकर लारवा की जांच की जा रही है। डेंगू को लेकर अस्पताल में एक अलग वार्ड बनाया गया है। अभी तक डेंगू संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं आया है। - डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।