फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Diagnosis Centre to be set up at RIC Hospital, to provide MRI and CT scan facilities under one roofDiagnosis Centre to be set up at RIC Hospital, to provide MRI and CT scan facilities under one roof

Hisar News: नागरिक अस्पताल में बनेगा डायग्नोसिस सेंटर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधाएं

Wed, 11 Feb 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 11 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Diagnosis Centre to be set up at RIC Hospital, to provide MRI and CT scan facilities under one roofDiagnosis Centre to be set up at RIC Hospital, to provide MRI and CT scan facilities under one roof
हांसी। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में जल्द ही नया डायग्नोसिस सेंटर स्थापित किया जाएगा जिसमें एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीनें शामिल होंगी। यह नया सेंटर अस्पताल के पीछे स्थित पीपीसी भवन में स्थापित किया जाएगा। अस्पताल के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को मुख्यालय में भेजा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसे जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में वर्तमान में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा पहले से उपलब्ध है लेकिन सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस जैसी सुविधाओं का अभाव है। इन उपकरणों के न होने के कारण मरीजों को गंभीर बीमारियों और चोटों के इलाज के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है जहां उन्हें भारी शुल्क देना पड़ता है। इस नए सेंटर की स्थापना से इन समस्याओं का समाधान होगा और मरीजों को सरकारी दरों पर इन सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से नागरिक अस्पताल को 100 बेड बनाने की घोषणा के बाद प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। इसके तहत अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जाएंगी और पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के आधार पर कई नई सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में 4.61 करोड़ से चल रहा मरम्मत कार्य :
अस्पताल में 4.61 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसमें सबसे पहले पीपीसी (टीकाकरण भवन) की मरम्मत की जा रही है। इस भवन को आधुनिक मशीनों के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनों को रखा जाएगा, जिससे अस्पताल की सुविधाओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
सरकारी दरों पर उपलब्ध होंगी आधुनिक जांच :
100 बेड की गाइडलाइन के तहत अस्पताल की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं जिससे हांसी, नारनौंद, बास, मुंढाल और बवानी खेड़ा क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ होगा। इस प्रस्ताव के मंजूरी के बाद इन आधुनिक जांचों को सरकारी दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे शुल्क से राहत मिलेगी। खासकर दुघर्टना और इमरजेंसी के मामलों में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा से डॉक्टरों को त्वरित इलाज शुरू करने में मदद मिलेगी।


:::::::::::::::::::
एमआरआई व सीटी स्कैन के लिए अस्पताल के पीछे पीपीसी की बिल्डिंग का चयन हुआ है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में मशीनरी के साथ-साथ विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट और तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति की मांग भी की गई है। जल्दी ही अनुमति मिल सकती है।- डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed