{"_id":"65efe25f7dbe7cfdc4014736","slug":"devotees-gathered-in-shakti-sadhana-camp-understood-the-infinite-energy-of-lord-shiva-hisar-news-c-21-hsr1020-339393-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शक्ति साधना शिविर में उमड़े साधक, भगवान शिव की असीम ऊर्जा को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शक्ति साधना शिविर में उमड़े साधक, भगवान शिव की असीम ऊर्जा को समझा
विज्ञापन
हिसार। ओशो ध्यान उपवन में भगवान शिव की ऊर्जा से ओतप्रोत शिव शक्ति साधना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन सत्रों के माध्यम से ध्यान व साधना के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर के आयोजक स्वामी संजय ने बताया कि प्रसिद्ध संत ओशो ने शिव सूत्र पर आधारित प्रवचन माला में ध्यान व साधना करने के बड़े ही सरल उपाय बताए हैं। उन्होंने कहा कि ओशो ने विज्ञान भैरव तंत्र पर जो प्रवचन दिए हैं, उन्हीं पर आधारित प्रयोग किए गए। इन प्रयोगों के दौरान साधकों ने शिव की असीम ऊर्जा को समझा और अपने भीतर गहराई में उतरकर अलग ही अनुभूति का एहसास किया। स्वामी संजय ने बताया कि विज्ञान भैरव तंत्र को विस्तार से समझा जाए तो यह चेतना से भी परे है और चेतना के पार जाने की विधि है। इसमें सभी संभावनाओं का समावेश है। मन को शुद्ध करने के और मन के अतिक्रमण को समझने के सभी उपाय इसमें समाए हुए हैं। शिव शक्ति साधना शिविर में मां रेणुका ने कहा कि भगवान शिव को जानने से अध्यात्म को समझना आसान हो जाता है।
सिरसा रोड पर स्थित ओशो ध्यान उपवन में आयोजित किए गए इस ध्यान शिविर में ध्यान व साधना के साथ-साथ नृत्य का भी समावेश किया गया। साधकों ने विभिन्न आयामों को जीते हुए अलग ही वातावरण को महसूस किया। शिविर के समापन पर सभी साधकों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।