फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Devendra Booria's plea to shift him to Gurugram jail rejected

Hisar News: देवेंद्र बूड़िया की गुरुग्राम जेल में शिफ्ट करने की याचिका खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Devendra Booria's plea to shift him to Gurugram jail rejected
हिसार। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के वकील ने अदालत में याचिका देकर उनको गुरुग्राम जेल में भेजने की मांग की। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी आयुष की अदालत ने इसे खारिज कर दिया। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियमित केस के अनुसार ही होगी।
विज्ञापन

देवेंद्र बूड़िया को रविवार को राजस्थान के जोधपुर से हिसार लाते समय रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कई टेस्ट भी कराए गए। सोमवार दोपहर बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

देवेंद्र बूड़िया के वकील पवन रापड़िया ने अदालत में एक याचिका दी थी। इसमें उन्होंने कहा कि देवेंद्र बूड़िया का गुरुग्राम मेदांता में उपचार चल रहा है। उनकी बीमारियों व उपचार को देखते हुए देवेंद्र बूड़िया को गुरुग्राम जेल में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र बूड़िया के वकील पवन रापड़िया ने कहा कि देवेंद्र बूड़िया ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वह पुलिस जांच में निरंतर सहयोग करते रहे हैं। इस केस में राजनीतिक कारण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि देवेंद्र बूड़िया को पार्किंसन, हाइपरटेंशन सहित कई तरह की दिक्कत है। उनका गुरुग्राम के मेदांता में उपचार चल रहा है। इसी को देखते हुए गुरुग्राम जेल भेजने की मांग की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।


युवती ने दी थी शिकायत
24 जनवरी 2025 को आदमपुर थाने में दी शिकायत में एक युवती ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया पर बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और जेल भिजवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed