{"_id":"66b016165cfabb04d00c8967","slug":"development-work-worth-rs-50-lakhs-announced-hisar-news-c-125-1-bwn1002-121184-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर को दी 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर को दी 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
Mon, 05 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
भिवानी शहर में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ और चेयरपर्सन
भिवानी। रविवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने शहर स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक सहित अनेक कार्यों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये के कार्यों की सौगात दी। निर्माण कार्य का विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने नारियल फोड़कर शुभारंभ करवाया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे का मुंह भी मीठा करवाया।
इस मौके पर विधायक सर्राफ ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही वे आजादी की सांस ले रहे है। शहीदों की स्मृति में समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। उसके बाद विधायक व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह सेक्टर 13 स्थित पार्क पहुंचे और वहां पर पार्क के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ करवाया।
कार्य के तहत पार्क की चहारदीवारी, बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां, झूला लाइटें लगवाई जाएगी। इसी तरह वैश्य कॉलेज के समक्ष बने तिकोना पार्क के जीर्णोद्धार के कार्य भी शुरू करवाया। विधायक सर्राफ ने कहा कि नगरपरिषद के माध्यम से शहर के सभी जर्जर पार्कों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। किसी भी पार्क में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ पार्षद सुदामा, पार्षद विनोद चावला, पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद संदीप यादव, पार्षद सूर्यकांत तंवर, अभिषेक दुग्गल, अशोक कामरा, मनीष गुरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर की नहीं बचेगी कोई गली कच्ची
विधायक सर्राफ व भवानी प्रताप सिंह नेहरू कॉलोनी स्थित गली में पहुंचे। यहां पर करीब तीन चार गलियों के निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। शहर के लोग उनके पास गली का प्रस्ताव लेकर आएं उस गली का निर्माण कार्य उसी वक्त शुरू करवाया जाएगा। शहर के सभी प्रवेश द्वार पर पाम व फूल वाली बेल लगाई जा रही है। ताकि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को शहर सुंदर लगे।