{"_id":"62eeab7260071015d66998fa","slug":"dev-pump-operator-was-hit-by-a-destitute-animal-injured-hisar-news-hsr6386210102","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव पंप संचालक को बेसहारा पशु ने टक्कर मारी, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव पंप संचालक को बेसहारा पशु ने टक्कर मारी, जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई पशुओं की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। शुक्रवार रात पुष्पा कॉम्पलेक्स के पास एक बेसहारा पशु ने देव पंप संचालक मनीष देव को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के कारण उन्हें चोटें लगी। आए दिन हो रहे हादसों के कारण जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी कोई अभियान नहीं चला रहे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना हैं कि पशु पकड़ने के लिए उनके पास साधन नहीं हैं।
कार लेने के लिए आया था
अर्बन एस्टेट टू में रहने वाले मनीष देव ने बताया कि जिंदल चौक के पास उनका देव ट्रेडर्स के नाम से पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुष्पा कॉम्पलेक्स की पार्किंग में खड़ी कार लेने के लिए आया था। जब मंदिर वाली सड़क पर पैदल जा रहा था तो पीछे से तेज गति से एक सांड आया। उसकी पैरों की आहट सुनाई दी तो खुद केे बचाने के लिए साइड में हुआ लेकिन, सांड ने फिर भी टक्कर मार दी। जिस कारण सड़क पर जा गिरा। चेहरे, हाथ और घुटनों पर चोटें आई। आसपास के लोग दौड़ कर आए और सांड़ को वहां से भगाया।
दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं गायों को
मुनीष देव ने बताया कि अर्बन एस्टेट एरिया में काफी तादात में पशु घुमते रहते हैं। इन पशुओं में काफी ऐसे पशु है जिनके मालिक दूध निकालने के बाद उन्हें छोड़ देते है। जब दूध निकालने का समय होता है तो बाइक पर उनके मालिक आते है और दौड़ाते हुए पशुओं को ले जाते हैं। पहले भी कई हादसें हो चुके है। ऐसे में बच्चों को भी बाहर खेलने के लिए नहीं भेजते हैं। कुछ लोग पशुओं को चारा भी डालते हैं जिस कारण पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।