फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite the inspection of SDM, the problems were not resolved.

Hisar News: एसडीएम के निरीक्षण के बावजूद नहीं हुआ समस्याओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Despite the inspection of SDM, the problems were not resolved.
हांसी। जन सहयोग मंच के प्रधान विनोद कलिया की अध्यक्षता में प्रेम नगर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के आसपास की सार्वजनिक समस्याओं को लेकर अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई गई। आरोप लगाया कि एसडीएम के निरीक्षण के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और अधिकारियों ने निर्देशों की अनदेखी की।
विज्ञापन

सचिव सुनील मजोका ने बताया कि रेलवे पुल की स्ट्रीट लाइटें कुछ दिन पहले एसडीएम के आने के बाद चालू की गई थीं लेकिन अब फिर बंद हो गई हैं। एसडीएम ने पुल के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने और नाले की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन यह काम अभी तक नहीं हुआ। नहर से रेलवे पुल तक स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगाई गई हैं। इसके अलावा स्टेशन तक जाने वाले रास्ते पर बरसाती पानी का स्थायी बंदोबस्त भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो मंच आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। इस दौरान कमल भाटिया, देवांश मलिक, अरुण कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed